बिग बॉस ओटीटी 3 की सना सुल्तान बनीं दुल्हन, सफेद लिबास में मदीना में किया निकाह, देखें PHOTOS

Sana Sultan got married: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आ चुकीं सना सुल्तान कभी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आती हैं तो कभी अपने लुक्स की वजह से लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस अपनी वेडिंग फोटोज़ को लेकर सुर्खियों में हैं।
जमकर वायरल हो रहीं सना की वेडिंग फोटोज
जी हां, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की सना सुल्तान ने गुपचुप निकाह रचा लिया है। सना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेडिंग फोटोज़ शेयर की हैं। हालांकि फैन्स को पहले हैरान ही रह गए, लेकिन इसके बाद फैन्स ही क्या सितारों ने भी एक्ट्रेस को उनके नए सफर के लिए बधाइयां दी हैं। बता दें कि सना की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लगी है।
सफेद लिबास में निकाह पढ़ती दिखीं सना
वायरल हो रहीं सना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सना सुल्तान सफेद रंग के शरारा कुर्ता में नजर आ रही हैं। सना ने कंट्रास्ट चूड़ा पहना है। हाथों में मेहंदी खुले बाल और गले में चोकर पहन सना इस खास मौके पर किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं। वह कई तस्वीरों में खूबसूरत मदीना की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। सना ने इस वेडिंग फोटोज के साथ ही अपनी पोस्ट में एक लंबा कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में सना ने दिल से जुड़ी और इमोशनल बातें भी लिखी हैं।
वेडिंग फोटोज देख अरबाज खान की पत्नी ने किया कमेंट
सना सुल्तान की इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि अरबाज खान की वाइफ शूरा खान ने कमेंट कर सना को शादी की बधाई दी है। जुबैर खान, अरबाज शेख समेत कई सितारों ने सना को नए सफर की बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications











