Watch- कुत्ते ने बुरी तरह चबा लिए एक्ट्रेस के होंठ, आए 121 टांके... फिर खराब हुआ शरीर का ये जरूरी अंग

बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि अब हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी संघर्ष की कहानी सुनाई और वहां पर रोते हुए घर वालों के बीच इमोशनल हो गई। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके खुद के कुत्ते ने उनके होंठ को काट लिया था। वह काफी वक्त से ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस बीमारी से संघर्ष कर रही है।
सना मकबूल बताती है कि वह शराब नहीं पीती और इसके बावजूद भी उनका लिवर खराब हो गया। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे साथ में बहुत कुछ घटा है। मेरी पूरी जिंदगी बदल गई। मेरा एक्सीडेंट हुआ और मेरे होंठ पर मेरे कुत्ते नहीं काट लिया। मेरे होंठ पर 121 टांके लगे। जब मुझे उस दिन की याद आती है तो मेरा दिल दुखने लगता है।"
सना मकबूल ने आगे कहा कि "मैंने अपने लिप्स को सही करने के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन किसी भी ट्रीटमेंट का कोई असर नहीं हुआ। मुझे ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस की बीमारी भी है। मैंने कभी भी शराब को छुआ नहीं और मेरा लिवर खराब हो गया। यह कैसी बीमारी होती है जिसमें इंसान का लीवर खराब हो जाता है।"
एक्ट्रेस ने बताया कि "ऐसे में आपको पता भी नहीं चलता कि आपको की बीमारी भी है। लेकिन जब यह बीमारी आखिरी स्टेज पर पहुंच जाती है तो आपको पता चलता है। लेकिन मैं बहुत किस्मत वाली हूं कि मुझे इसके बारे में पहले ही पता चल गया था। मुझे बहुत बुरा लगता था कि यह मेरे साथ ही क्यों हुआ है।" सना मकबूल की बातें सुनकर बाकी के घरवाली भी काफी इमोशनल नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications