Bigg Boss OTT 3: नैजी संग बढ़ती नजदीकियों के बीच BF संग कोजी हुईं सना मकबूल, शादी पक्की!

Sana Makbul Bigg Boss OTT 3

Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में इस बार इंफ्लुएंसर्स का बोलबाला है। विशाल पांडे, लव कटारिया, अरमान मलिक, शिवानी कुमारी समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस बार बिग बॉस हाउस में एंट्री मारी हैं। उन्हीं में से एक हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना मकबूल। सना मकबूल अपनी स्मार्टनेस और खूबसूरती से दर्शकों को खूब लुभा रही हैं। नैजी के दिल में भी सना मकबूल के लिए प्यार के फूल खिलने लगे हैं। लेकिन इसी बीच सना मकबूल और उनके बॉयफ्रेंड के कुछ कोजी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में बॉयफ्रेंड, सना को किस करते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर सना मकबूल की बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ कुछ कोजी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज को देखकर लोग आशंका लगा रहे हैं कि सना मकबूल श्रीकांत रेड्डी को डेट कर रही हैं।

बता दें कि सना मकबूल और श्रीकांत बुरेड्डी की यह तस्वीरें 13 जून की हैं। 13 जून को सना मकबूल ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, इस दौरान पार्टी में श्रीकांत गर्लफ्रेंड सना संग खूब रोमांस करते नजर आए। इस फोटो में श्रीकांत सना मकबूल को किस करते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में श्रीकांत सना मकबूल को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि सना मकबूल श्रीकांत के बहुत करीब हैं।

सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के बीते एपिसोड में कहा था कि वह इस साल के अंत में या फिर 2025 की शुरुआत में शादी करेंगी। सना की बातों को सुनकर लग रहा है कि वह इस साल 2024 में ही श्रीकांत के साथ शादी रचा लेंगी।

इस तस्वीर में अर्जुन बिजलानी और अली गोनी बर्थडे गर्ल सना मकबूल के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीकांत बुरेड्डी गर्लफ्रेंड को पकड़े नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में राहुल वैद्य और दिशा सना मकबूल और श्रीकांत बुरेड्डी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सना मकबूल के बर्थडे के ये फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X