..................... Bigg Boss Ott 3 Sana makbul asked youtuber armaan malik what if Payal brings another man - Hindi Filmibeat

BB OTT 3: तुम्हारी वीबी दूसरा आदमी ले आए तो... सना मकबूल के सवाल पर बुरी तरह भड़के अरमान मलिक

Sana Makbul Armaan Malik Bigg Boss Ott 3

Sana Makbul Armaan Malik Bigg Boss Ott 3: यूट्यूबर अरमान मलिक जबसे बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में आए हैं तभी से काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई सारे सेलिब्रिटीज ने अरमान मलिक को खूब खरी खोटी सुनाई है। इसी के साथ-साथ बिग बॉस को भी खूब लताड़ लगाई है।

बता दे कि जब से बिग बॉस का यह शो शुरू हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर अक्सर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की कोई ना कोई वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सना मकबूल ने अरमान मलिक से ऐसा सवाल पूछा कि उनकी बोलती बंद हो गई।

दरअसल बिग बॉस के शो में सना मकबूल और पायल मलिक की काफी अच्छी खासी बॉन्डिंग देखने को मिली।अब वायरल हो रहे हैं वीडियो में उन्होंने अरमान से सवाल किया कि अगर पायल दूसरे आदमी को ले आती तो क्या आप उससे सहमत होते? जिस पर अरमान ने जवाब दिया कि क्या वह लेकर आएगी तो उसे घर में रखेगी?

इस वीडियो में आगे सना मकबूल ने कहा कि मुझे यह बताओ कि आप उससे सहमत होते? जिस पर अरमान मलिक जवाब देते हैं कि "वह तो बात की बात है, इसका कोई जवाब थोड़ी है।" बता दें कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और सना मकबूल की भी कुछ लोगों ने तारीफ की है।

इस वायरल हो रहे हैं वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सबसे बढ़िया सवाल था। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सवाल सुनते ही अरमान को कितना गुस्सा आ गया। हालांकि एक दूसरे यूज़र ने सना मकबूल की तारीफ करते हुए लिखा कि एक औरत का दर्द एक औरत ही समझ सकती है लेकिन कृतिका नहीं समझ पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X