BB OTT 3: साईं केतन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लगाई वड़ा पाव गर्ल की क्लास, चंद्रिका दीक्षित का किया पर्दाफाश

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जब से आया है तब से किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बना हुआ है। शो में आए दिनों जमकर तू-तू मैं-मैं देखी जाती है। कभी जमकर लड़ाई होती है तो कभी हाथापाई होती है। घर में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कंटेस्टेंट नए-नए पैंतरे अपनाते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट की क्लास लगाने के लिए कुछ खास मेहमान आए हैं जिन्होंने ऐसी सच्चाई सामने रखी है जिससे सभी के होश उड़ गए हैं।

जी हां, घर में पहले पायल मलिक आती हैं। पायल आते ही विशाल की धज्जियां उड़ती हैं। उसके बाद साईं केतन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर आती हैं। बिग बॉस के स्टेज पर आते ही शिवांगी वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित की क्लास लगा देती हैं।

दरअसल बिग बॉस ओटीटी 3 का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगी है। बता दें कि शिवांगी खेड़कर ने वड़ा पाव गर्ल की बैंड बजा दी है। दरअसल पहले तो शिवांगी आती हैं और मसाज वाले कमेंट पर चंद्रिका दीक्षित को जमकर खरी खोटी सुनाती हैं। दरअसल शिवांगी का कहना है कि चंद्रिका और शायद सना बात करते हैं कि कैसे साई मुझे मसाज देना चाहता था। यह उनके पीआर ने किया है और उनकी टीम ने आर्टिकल भी डाले थे कि कैसे साई उन्हें मसाज देना चाहते थे। वह इसके लायक नहीं हैं। क्या ये वही चंद्रिका हैं जो कहती थीं कि जो मैं कहती हूं वो मुंह पर कहती हूं।

वह आगे कहती हैं कि चंद्रिका लोगों के मुंह पर बात नहीं करती हैं। वह अपनी सुविधा के मुताबिक अपनी सच्चाई को बदल लेती हैं। साई ने उन्हें अच्छे से समझ लिया है। वहीं इस बात को सुन चंद्रिका अपनी सफाई देना शुरू कर देती हैं। जिसके बाद अनिल कपूर नाराज होते है। बाद में फिर चंद्रिका साई से माफी मांगती हैं और फिर वह कहती है कि वह उसे भाई की तरह देखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X