BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस के घर में फिर हुई घमासान लड़ाई, एक दूसरे को मारने को दौड़े साईं और लव

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। कभी घर में बहस होती नजर आती है तो कभी घर में थप्पड़ कांड देखा जाता है, लेकिन फिलहाल तो बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख हर एक की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। जी हां, हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि बिग बॉस के घर में इन दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर बहस होती है फिर बात हाथापाई तक आ जाती है। दरअसल यह लड़ाई लव कटारिया और साईं केतन के बीच हुई थी।
हुआ कुछ यूं था कि लव कटारिया और साईं केतन दोनों ही सभी सदस्यों के साथ बैठे हुए थे। इतने में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई थी। इस बहस बाजी में लव कटारिया ने साईं को कुछ ऐसा कह दिया जो साईं को हजम नहीं हुआ। साईं ने गुस्से में आकर लव को खूब खरी खोटी सुनाईं, लेकिन लव कटारिया भी कहां शांत रहते। दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई।
घर के बाकी सदस्य दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन साईं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। अभी तक देखा गया था कि साईं काफी शांत मन के नजर आ रहे थे, लेकिन वह उनका वायलेंट रूप देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि साईं केतन को रोक पाना घर वालों के लिए मुश्किल होता नजर आ रहा है। साईं गुस्से में बिग बॉस हाउस की प्रॉपर्टी तोड़ने लगे फिर पानी का गिलास भी फेंक दिया। साईं कहते हैं कि इतने दिनों से कंट्रोल करके बैठा हूं। इसके बाद वह गुस्से में आकर कुर्सी भी तोड़ देते हैं।
अब देखना ये होगा कि साईं केतन और लव कटारिया के इस बड़े झगड़े के बाद बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं। क्योंकि इस सीजन का यह दूसरा बड़ा झगड़ा है जो हाथापाई तक आ पहुंचा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैन्स दोनों के लिए अपनी अपनी राय दे रहे हैं। जहां लव कटारिया के फैन्स उन्हें ठीक बता रहे हैं तो वहीं साईं केतन के फैन्स उन्हें ठीक बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications