..................... Bigg Boss OTT 3 Premier And Streaming Details Bigg Boss OTT 3 all set to hit ott from this date and time updates - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 3 Premier: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, इन यूट्यूबर्स का जमेगा सिक्का

Bigg Boss OTT 3 Premier:

Bigg Boss OTT 3 Premier And Streaming Details: बिग बॉस 17 हाल ही में खत्म हुआ है और फैंस अभी से बोर होने लगे हैं। ऐसे में अब दो रियालिटी शो की सबसे ज्यादा चर्चा है। पहला रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 14 और दूसरा सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी 3। इस रियालिटी शो को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की तैयारी

जी हां, बिग बॉस के डिजिटल वर्जन को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। पहले यह बताया जा रहा था कि बिग बॉस 17 के प्रतियोगी विक्की जैन को शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। वह बिना अंकिता लोखंडे के घर में ग्रैंड एंट्री करेंगे। शीजान खान, ईशा मालवीया को भी ऑफर मिला। हाालंकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।

यूट्यूबर्स का जमेगा सिक्का

हर साल, हम बहुत से यूट्यूबर्स को बिग बॉस ओटीटी में प्रवेश करते हुए देखते हैं। ऐसा लगता है कि इस साल भी हम यूट्यूबर्स को राज करते हुए देखेंगे। सोशल मीडिया पर आई खबरों के मुताबिक, लोकप्रिय यूट्यूबर महेश केशवाला को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए संपर्क किया गया है। उन्होंने एक एपिसोड के दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 में प्रवेश किया था और अब ऐसा लगता है कि उन्हें तीसरे सीजन की पेशकश की गई है। ठगेश उर्फ महेश केशवाला निर्माताओं से बातचीत कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि महेश, मुनव्वर फारुकी से भी ज्यादा पॉपुलर हैं।

सुरभि ज्योति के नाम पर चर्चा

एक अन्य वीडियो निर्माता रोहित जिन्जुर्के को भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि ज्योति भी बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग ले सकती है। इन दिनों सुरभि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है और वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी। हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की आधिकारिक प्रीमियर डेट्स अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभवतः यह शो जून में शुरू होगा। रियलिटी शो का पहला सीजन 8 अगस्त, 2021 को शुरू हुआ था। इस सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और विशेष रूप से वूट पर प्रसारित किया गया था। दूसरा जियो सिनेमा पर प्रसारित हुआ और इसकी मेजबानी सलमान खान ने की। पिछले दोनों सीजन के लिए जीत की रकम 25 लाख रुपये थी। सीजन 17 जीतने वाले मुनव्वर फारुकी 50 लाख रुपये घर ले गए। क्या शो के निर्माता बनिजय ग्रुप सीजन 3 के लिए जीत की राशि बढ़ाएंगे? खैर, यह तो देखा जाना बाकी है।

Read more about: bigg boss ott 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X