पूजा भट्ट के साथ की थी मारपीट ? रणबीर शौरी से पूछा गया सवाल तो तिलमिला उठे एक्टर, गुस्से में कह दी ये बात

ranveer shorey

Bigg boss ott 3 Pooja Bhatt physically assaulted by ranveer shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में रहा है। शो की विनर सना मकबूल रही हैं, लेकिन यह बात रणबीर शौरी को पच नहीं रही है। वह सना को ट्रॉफी और 25 लाख ईनाम का हकदार नहीं मानते हैं। रणवीर का कहना है कि और भी लोग थे जो जीत सकते थे। रणबीर की नाराजगी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। बता दें कि इस दौरान रणबीर शौरी से कई अन्य सवाल भी किए गए जैसे वह नेजी और अरमान के बारे में भी बोलते नजर आए, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रणबीर शोरी गुस्से से तिलमिला उठे।

पूजा भट्ट को किया था डेट

दरअसल एक वक्त था जब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस पूजा भट्ट और रणवीर शौरी रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे को सालों तक डेट किया था, लेकिन इतने साल साथ रहने के बाद दोनों का बुरा ब्रेकअप हुआ था। पूजा भट्ट ने रणबीर शौरी पर नशा करने और नशा करके बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। लेकिन जैसे ही यह सवाल रणवीर से किया गया वह नाराज होते नजर आए।

ये सवाल सुन भड़क गए रणबीर शौरी

रणवीर से पूछा गया था कि कुछ लोगों ने उनके सफर में उनका साथ दिया था, लेकिन कुछ महिलाओं ने उनके व्यवहार के प्रति आलोचना भी की। इस सवाल को सुनते ही रणवीर बुरी तरह से भड़क गए। रणवीर में गुस्से में कहा कि किसने दावा किया है कि वह महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इतना कहने पर जैसे ही पूजा भट्ट का नाम आया तो वह नाराज हो गए और वह वहां से जाने की बात करने लगे। रणबीर ने यह भी कह दिया था कि कोई गलत सवाल करेगा तो गलत ही जवाब पाएगा चाहें वह लड़का हो या लड़की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X