..................... BIGG BOSS OTT 3 Payal Malik's house got ruined because of kritika malik she crying shared personal life - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS OTT: सौतन की वजह से बिगड़ा पायल मलिक का घर, रोते-रोते घरवालों को सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का शुभारंभ 21 जून को हो चुका है। शो में आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है। कभी जमकर घर में झगड़ा होता है तो कभी घर में खाने को लेकर लड़ाई होती है। फिलहाल तो बता दें कि घर में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों भी आई हैं जहां वह आए दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं।

वैसे तो लोगों को उनके वीडियो पसंद आते हैं, लेकिन जब से यह तिगड़ी शो में आई है लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। तीनों के साथ में आने से लोगों को लग रहा था कि रिश्ते पर कहीं ना कहीं असर पड़ेगा या जमकर हंगामा देखने को मिलेगा। लगता है कि अब वो दिन आ ही गया है। जी हां, हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है।

हाल ही में जियो सिनेमा पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक अरमान और कृतिका की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं। दरअसल पायल उस दिन को याद करती हैं जब अरमान और कृतिका ने पीठ पीछे पायल को धोखा दिया था और दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी।

पायल बताती हैं कि दोनों ने शादी कर ली और मेरे पास फोन आया कि एक खुशखबरी है। मैं समझ गई थी और मैंने कहा कि शादी कर ली ? पायल बताती हैं कि वह समय काफी कठिन था। कैसे उन्होंने यह सब फेस किया है। पायल सोफे पर बैठकर अपनी पर्सनल लाइफ साझा कर रही होती हैं कि घर वाले उनकी बात सुनते हैं कृतिका और अरमान मलिक भी वहां बैठे होते हैं और पायल अपने पुरानी यादों को याद करके रोने लगती हैं।

तभी मुनीषा कहती हैं कि आपको नहीं लगता कि इन्होंने आपको बहुत बड़ा धोखा दिया है। आपकी दोस्त... आपकी सबसे अच्छी दोस्त होकर भी आपके पति के साथ शादी कर ली ? इस सवाल को सुन पायल रोने लगती हैं और कृतिका एक दम चुप नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X