..................... BIGG BOSS OTT 3: Payal Malik warns Rakhi Sawant, says- If I talk about us, will leak that video of yours - Hindi Filmibeat

पायल मलिक ने दी राखी सावंत को वार्निंग, बोलीं- हमारे बारे में बोला तो तुम्हारा वो वाला वीडियो लीक कर दूंगी...

Payal Malik

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। जितना घर के अंदर गरम माहौल देखा जा सकता है। उतना ही घर के बाहर भी माहौल बना हुआ है। जी हां, जब से पायल मलिक बिग बॉस के घर से निकली हैं उनके आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी वह अरमान कृतिका का साथ देती दिखती हैं तो कभी वह शिवानी कुमारी को एक्सपोज करती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो पायल मलिक के लेटेस्ट वीडियो ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

अरमान को दी गाली तो गुस्साईं पायल मलिक
जी हां, पायल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी और को नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत को वार्निंग देती नजर आ रही हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में पायल कहती हैं कि- आज मैं खुलासा करने वाली हूं एक बड़ी हस्ती का। बड़ी हस्ती इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह बहुत ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वो भी अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से। वह खुद को क्वीन समझती हैं, मॉडल समझती हैं, लेकिन शायद आपके पास काम नहीं है। इसीलिए कोई भी मुद्दा उठा लेती हैं और वीडियो बना देती हैं। जी हां, मैं बात कर रही हू्ं राखी सावंत की। आजकल वह हमारी फैमिली को टारगेट कर रही हैं। अरमान जी को गालियां देती हैं और गोलू को छिपकली कहती हैं।

पायल ने दी राखी को वार्निंग
पायल आगे कहती हैं कि मेरी बहन मुझे तेरे इंसाफ की जरूरत नहीं है। तू उन लोगों के साथ इंसाफ कर जिसके साथ तूने दो तीन चार पता नहीं कितनी शादियां की हैं। क्या मैंने आपसे मदद मांगी जो आप मुझे इंसाफ दिलवाने आएंगी। यह मेरा आखिरी वीडियो नहीं है अगर आपने दोबारा हमारी फैमिली के बार में बोला या वीडियो बनाया तो मैं सभी को बता दूंगी कि आप यह कॉन्ट्रोवर्सी के लिए करते हो जिससे आप वीडियो बनाओ और फिर आपके बारे में बातें हों। मेरा पास तुम्हारा वो वाली रिकॉर्डिंग है जब तुमने बोला था कि मैंने उस लड़के का नाम गलत ले लिया है उसे कट कर दो। वो हैं मेरे पास अगर नहीं मानीं तो मैं उसे दूसरे वीडियो में दिखाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X