BIGG BOSS OTT 3: पायल मलिक को आ रहे हैं धमकी भरे फोन, बोलीं- मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं...

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का शो इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जितना घर के अंदर हंगामा मच रहा है उतना ही घर के बाहर भी गरमा गर्मी देखी जा सकती है। बता दें कि भले ही शो लगातार चल रहा हो, विशाल ने कृतिका से माफी भी मांग ली हो, लेकिन लोग अभी भी अरमान मलिक द्वारा विशाल को मारा गया थप्पड़ भूल नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि विशाल को इंसाफ मिलना चाहिए।
पायल मलिक ट्रोलिंग से हो गई हैं परेशान
वहीं पायल मलिक भी इस मुद्दे पर लगातार वीडियो बना रही हैं। बता दें कि पायल मलिक कभी घर में सत्संग करवाती नजर आती हैं तो कभी वह कहती हैं कि वह बिग बॉस देखेंगी ही नहीं, लेकिन लगातार वह बिग बॉस से जुड़े वीडियो बना रही हैं। जी हां, हालिया वीडियो में भी पायल मलिक पुराने मुद्दे पर बात करती नजर आती हैं साथ ही में वह कहती भी हैं कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मुझे ट्रोल क्यों कर रहे हैं।
अजमेर शरीफ जाएंगी पायल
पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि जब अरमान को मोस्ट स्टाइलिश पर्सन का अवॉर्ड मिला था तब वह कितनी खुश थीं। इसी के साथ ही वह यह भी बताती हैं कि वह घर के बाहर राशन का सामान भी लेने गई थीं। चारों बच्चों के कपड़े भी लिए थे और वह जल्द ही अजमेर शरीफ भी जाने वाली हैं। इसी के साथ ही पायल कृतिका को याद करती नजर आती हैं। पायल कहती हैं कि कृतिका होती है तो काम जल्दी हो जाता था क्योंकि आधा काम वो निपटा देती थी।
पायल को आ रहे हैं धमकी भरे फोन
पायल आगे कहती हैं कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। वह कहती हैं कि 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि हमें धमकियां क्यों मिल रही हैं। पता नहीं ऐसा क्या कर दिया है जिसकी वजह से लोग इस तरह के व्यवहार कर रहे हैं। लोग मुझे फोन कर रहे हैं और उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं और जब मैं उन्हें कहती हूं कि तुम्हारी मां बहन नहीं है क्या तो वह धमकी देने लगते हैं। दे दो धमकी जिसको देना है दे दो। मुझे किसी से भी डर नहीं लगता है।'


Click it and Unblock the Notifications