BB OTT 3: कृतिका-अरमान के इंटीमेट वीडियो को देख पायल मलिक को आया गुस्सा, बोलीं- जब मैंने वो वीडियो देखा तो...

Bigg boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुई है। आए दिनों शो में नए हंगामे देखने को मिलते हैं। कभी शो में जमकर लड़ाई होती है तो कभी रोमांस देखा जाता है। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक कभी अपने वायलेंस की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं तो कभी रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। अरमान मलिक और कृतिका मलिक के आए दिनों रोमांटिक वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन बीते दिनों उनका एक इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी।

पायल मलिक का आया रिएक्शन
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद पायल मलिक का एक रिएक्शन सामने आया है। दरअसल पायल मलिक अरमान और कृतिका के इस वीडियो को देखने के बाद गुस्सा करती नजर आती हैं और इस वीडियो के पीछे का सच बताती हैं। पायल इस वीडियो को एडिट वीडियो बता रही हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर जाएं- कृतिका-अरमान के इंटीमेट वीडियो को देख पायल मलिक को आया गुस्सा

एडिट है यह वीडियो
पायल मलिक इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि मैंने एक मिनट में ही देख लिया कि यह वीडियो एडिट है। ध्यान से देखना। मैं बिग बॉस घर में 8-9 दिन रहकर आई हूं। मुझे वहां का चप्पा-चप्पा पता है। वहां क्या है और क्या नहीं है। जो बेड दिखाया गया है और बेड के ऊपर जो लेंप दिखाया गया है। पहली बात कि उधर कोई लैंप ही नहीं है। ऊपर सिर्फ एक कैमरा लगा है और कोई लाइट नहीं है। लैंप बेड के साथ है। जो दिखाया गया है वह गलत है।

क्या हुआ इस वीकेंड में
वहीं लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो पत्रकार दीपक चौरसिया को घर के बेघर कर दिया गया है। वहीं वीकेंड के वार में एल्विश यादव और फैजल शेख अपने-अपने दोस्तों को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर आते हैं, लेकिन घर में आते ही दोनों के बीच जमकर बहस छिड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X