BIGG BOSS OTT 3: पायल मलिक ने दिया अरमान और कृतिका के लिए ये खास मैसेज, बोलीं- लोगों को लगता है कि आप

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं। हालांकि पायल की इतनी जल्दी घर से बेघर होने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी, लेकिन घरवालों की वोटिंग की वजह से पायल मलिक को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा। पायल के घर से जाने पर कृतिका मलिक और अरमान काफी उदास थे लेकिन अरमान मलिक का बाद में रिएक्शन आया था कि वह खुश हैं कि पायल चली गईं। क्योंकि पायल घर से निकलने के बाद हमारे बच्चों का ख्याल रखेंगी। बता दें कि अरमान मलिक के चार बच्चे हैं 3 पायल मलिक से और 1 कृतिका मलिक से।
बिग बॉस के घर से बेघर होने पर बुरी तरह रोईं पायल
फिलाहल तो पायल घर से बाहर आ गई हैं और उन्होंने घर से बाहर आने के बाद इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं। पायल इस इंटरव्यू में अरमान मलिक और कृतिका के लिए एक स्पेशल मैसेज भी भिजवाती हैं।
इंटरव्यू में कह दी ये बात
जियो सिनेमा को दिए इंटरव्यू में पायल कहती हैं कि गिले शिकवे तो मुझे नैजी भाई से हैं। क्योंकि मैंने उनके लिए बहुत किया, लेकिन उन्होंने मुझे नॉमिनेट किया। ऐसा होने का मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था। नैजी भाई को भूख बहुत लगती है तो मैं अपना भी खाना उन्हें दे देती थी, लेकिन उन्होंने मुझे ही नॉमिनेट कर दिया। मुझे बहुत दुख हुआ। दीपक जी का तो मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि वह चाहते ही थे कि हम तीनों में से एक बाहर चला जाए, लेकिन नैजी का मुझे हैरान कर देने वाला था। अगर वो मुझे नॉमिनेट नहीं करते तो शायद मैं बाहर नहीं होती।
अरमान कृतिका को दिया ये मैसेज
इसके अलावा पायल कृतिका और अरमान के लिए स्पेशल मैसेज भी देती हैं। पायल कहती हैं कि अरमान जी को मैं जाते-जाते बोलकर आई थी और वही मैसेज में दोबारा दूंगी कि लोगों के बीच में मत घुसो। जिसको लड़ना है लड़ने दो। लोगों को लगता है कि आप लोगों के बीच आकर सरपंच बन रहे हो। कृतिका के लिए मैं यही मैसेज दूंगी कि वह जैसा खेल रही है बस वैसा ही खेलती रहे।


Click it and Unblock the Notifications