BIGG BOSS के घर से निकलते ही पायल मलिक ने निकाली भड़ास बोलीं- मैं अरमान मलिक की लीगल वाइफ हूं कृतिका नहीं...

Bigg Boss Ott 3

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस का शो चाहें टीवी पर आए या ओटीटी पर जमकर हंगामा मचा देता है। शो के प्रोमो और कंटेस्टेंट के इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। बता दें कि हाल ही में पायल मलिक बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं। उनके घर से निकलने की उम्मीद तो किसी को नहीं थी दर्शकों को लग रहा था कि पायल मलिक कम से कम टॉप 3 तक तो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद पायल मलिक भी घर से निकलने पर हैरान थीं।

वहीं घर से निकलने के बाद पायल मलिक ने मीडिया पोर्टल्स से बात की इस दौरान उन्होंने बहुविवाह को बढ़ावा देने अपनी हो रही आलोचना को लेकर खुलकर बात की है। यहां तक की पायल मलिक ने यह भी कहा है कि वह ही अरमान मलिक की लीगल वाइफ हैं कृतिका नहीं हैं।

पायल मलिक ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि हमारे फैन्स को पता होगा कि हमने कभी भी एक से ज्यादा शादी करने की बात को बढ़ावा नहीं दिया है। चाहें फिर व्लॉग्स हों या इंटरव्यू। हमने कभी भी इसका प्रचार नहीं किया है। अरमान ने जो भी गलती की है मुझे लगता है कि भारत में ऐसा किसी और आदमी को नहीं करना चाहिए। फिलहाल तो हम इस रिश्ते को बनाए रखने में कामयाब हुए, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कोई और कर पाएगा। मुझे लगता है कि एक महिला के लिए इससे बड़ा दर्द कोई और हो ही नहीं सकता है कि उसका पति किसी और को घर ले आए। मुझे लगता है कि इस दर्द को कोई सहन कर सकता है।

पायल आगे कहती हैं कि मैं इससे बहुत प्रभावित हुई थी। यह मेरे लिए जरा भी आसान नहीं था। मैं अरमान जी के बिना नहीं रह सकती थी और ना ही कृतिका और अरमान जी हम दोनों में से किसी को छोड़ नहीं सकते थे। जब उन्होंने दूसरी शादी की थी तब मुझे बहुत दुख हुआ था और मैं उनसे अलग हो गई थी। मैं अपने बेटे के साथ चली गई थी एक साल तक उनसे दूर रही थी काफी मुश्किलें भी आई थीं। फिर मैं वापस आई मुद्दों को सुलझाया और शांति से बात की।

पायल ने आगे कहा कि कृतिका काफी खुशमिजाज इंसान हैं। वह हंसी माजक करती हैं। बात अरमान की करें तो अरमान ने कभी भी दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया। जब उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं देता है। तब उन्होंने कहा कि मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं। कृतिका और अरमान की शादी कानूनी नहीं है। हालांकि जितना मुझे पता है कि अगर पहली पत्नी को दूसरी शादी से कोई समस्या नहीं है तो कोई मुद्दा ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X