'इसके लिए लहंगा-चूड़ा खरीदा...' बिग बॉस के घर में पति की दूसरी शादी पर पायल का छलका दर्द, बोलीं- मैंने बेटे...

Payal Malik Emotional Video Viral: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में बिग बॉस ओटीटी 3 के प्लेटफार्म पर पहुंच चुके हैं। बिग बॉस के मंच पर आते ही यूट्यूबर की दोनों पत्नियों ने कई सारे खुलासे किए। पायल और कृतिका ने शो के पहले दिन बताया था कि अरमान से उन्हें 5 से 6 दिन में प्यार हुआ और शादी भी हो गई।
इसके बाद में शो में और भी उनके जीवन को लेकर खुलासे होते हुए नजर आए। लेकिन अब हाल ही में पायल मलिक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कृतिका और अरमान की शादी की बात करते हुए रो पड़ी। साथ ही साथ वह इस दौरान काफी इमोशनल हो गई थी और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इन सब चीजों को अपनाया।
वीडियो में पायल मलिक रहती है कि "मैं इनकी शादी की तैयारी कर रही थी और इसके लिए लहंगा भी लेकर आई थी। इसके लिए चूड़ा लेकर आ रही हूं। लेकिन जैसे ही शादी के दिन आए और दोनों ये मंडप में बैठे हैं, तो अंदर से मुझे हुआ कि मैं ये क्या कर रही हूं।"
पायल से पूछा गया कि "ये सब आप क्या सोच कर रही थी।" तो पायल ने जवाब दिया कि "बस करती रही क्योंकि चीकू भी था साथ में... अपना घर तो मैं पहले से ही छोड़ चुकी हूं। 8 सालों से मैं अपने घर नहीं गई थी। इनसे बहुत प्यार करती थी। इनके बिना रह नहीं सकती थी। बस ऐसे ही मैं करती रही ये सब।"


Click it and Unblock the Notifications