''मैं घरवालों की वजह से..' बिग बॉस के घर से बेघर होते ही पायल मलिक ने लगाए आरोप, Video वायरल!

Bigg Boss OTT 3 अपना रंग दिखाना शुरु कर चुका है और इस वक्त पायल मलिक ने घरवालों पर आरोप लगाए हैँ। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक इस शो से बाहर हो गई हैं और इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया है।
पायल मलिक के घर से बेघर होने की खबर सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या यकीन नहीं हो रहा। हम तो उसे टॉप 2 में देख रहे थे तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पायल तो अच्छा खेल रही थी उसे क्यों निकाल दिया। पायल मलिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है ये आपको जानना चाहिए।
क्या बोलीं पायल?
वीडियो में पायल का कहना है, हैल्लो सभी को.. ''धन्यवाद आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। आप सभी को पता है कि मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आ चुकी हूं लेकिन इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए थैंक यू सो मच। मुझे पता है कि मैं वो वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं बल्कि घरवालों की वजह से बाहर आई हूँ। मुझे घरवालों ने नॉमिनेट किया था इस वजह से बाहर आई हूं, नहीं तो मैं और अच्छा खेल रही थी। जैसी मैं थी वैसी ही दिख रही थी और बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना हमेशा।'' पायल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
पति और सौतन के साथ मारी थी एंट्री
बता दें कि शो में पायल मलिक ने अरमान मलिक और कृतिका मलिक के एंट्री मारी थी। पायल और कृतिका को साथ में देख कई लोगों ने कृतिका को धोखेबाज भी कहा है।
इसके अलावा कुछ का कहना था कि शो में ऐसे आने लिए हिम्मत चाहिए। जबकि किसी का कहना था कि इससे समाज में गलत मैसेज जाएगा। फिलहाल आप देखिए पायल मलिक का ये वी़डियो जो सामने आया है...


Click it and Unblock the Notifications