..................... Bigg Boss OTT 3 Nominations Week 1 Shivani Kumari and Neeraj Goyat have been nominated - Hindi Filmibeat

Bigg Boss ने बदल दिया गेम, पांच कंटेस्टेंट्स पर लटकी थी तलवार, सब बच गए बस इन दो की आई शामत!

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 3 Nominations: अनिल कपूर का रियलिटी शो ड्रामा से भरपूर एपिसोड की बदौलत दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। बिग बॉस ओटीटी 3 का नया सीजन जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने के बाद से ही ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। शो को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

नए होस्ट को पेश करने से लेकर अलग-अलग ट्विस्ट जोड़ने तक, मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में हर चीज को एक स्टेप ऊपर लेकर ही जा रहे हैं। विशाल पांडे, पायल मलिक, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, नीरज गोयत, नैज़ी, सना मकबूल खान, सना सुल्तान, पोलोमी दास, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, साई केतन राव, लवकेश कटेरिया जैसे कलाकारों ने इस सीजन में शो का हिस्सा बने हैं।

शो से जुड़े एक सूत्र ने एक्सक्लूसिव तौर पर फिल्मीबीट को बताया, "ब्लॉकबस्टर बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद, जियोसिनेमा ने कई बदलाव करके मनोरंजन का स्तर बढ़ा दिया है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की एक एक्साइटिंग लाइन-अप पेश करने से लेकर एक शानदार हाउस डिजाइन करने तक, मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 को बड़ी सफलता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंटेस्टेंट्स भी लगातार कंटेंट देते नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि वे जादू बिखेरेंगे और ठोस कंटेंट देंगे। नए होस्ट के रूप में अनिल कपूर के शामिल होने से शो को मजबूती मिली है।"

बिग बॉस तक के मुताबिक, मेकर्स ने डेंजर जोन में मौजूद कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट ना करके गेम को बदल दिया है। एक बड़े अपडेट में, शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी 3 एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

ट्वीट में कहा गया, "नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सना सुल्तान, साई केतन, रणवीर शौरी और दीपक चौरसिया थे। हालांकि, बिग बॉस ने खेल बदल दिया और बहारवाले (सना सुल्तान) के चुने गए 2 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। नतीजा यह हुआ कि शिवानी कुमारी और नीरज गोयत इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X