BIGG BOSS OTT 3 : गर्लफ्रेंड के साथ लवकेश पहुंचे शिवानी के गांव, दिया ऐसा सरप्राइज की उड़ गए सबके होश, VIDEO

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस सीजन के कंटेस्टेंट आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहें कृतिका मलिक हों या फिर सना मकबूल, विशाल पांडे हों या अरमान मलिक अपने वीडियो के जरिए लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन हमेशा की तरह शिवानी अपने गांव जा चुकी हैं और वहीं से वीडियो शेयर कर अपने देसी अंदाज में फैन्स को खुश कर रही हैं, लेकिन हाल ही में शिवानी कुमारी को एक सरप्राइज मिला है जिसे देख वह तो शॉक्ड ही रह गई हैं।
शिवानी को सरप्राइज देने पहुंचे कटारिया
दरअसल शिवानी को लगता था कि शो खत्म हो जाने के बाद उनके कोई मिलने नहीं आएगा, लेकिन बीते दिन ही बिग बॉस सीजन 3 में कांटे की टक्कर देने वाले लवकेश कटारिया शिवानी के गांव पहुंच गए। वह शिवानी से जैसे ही मिले शिवानी तो जैसे शॉक्ड ही रह जाती हैं, क्योंकि उन्होंने कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उनसे मिलने के लिए कोई उनके गांव भी आएगा।
खुशी से उछलीं शिवानी
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि शिवानी से मिलने के लिए लवकेश ही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड भी उनके गांव आती हैं। शिवानी दोनों को देखकर झटपट गले लगा लेती हैं। वह कहती हैं कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोई मुझसे मिलने आया है। बता दें कि शिवानी के लिए यह पल बेहद ही खास था। इस दौरान शिवानी की आंखों में खुशी के आंसू भी छलक आते हैं।
यूजर्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। फैन्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत प्यारे लग रहे हैं दोनों भाई बहन साथ में। तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा- लवकेश का गोल्डन हार्ट है। तो वहीं कई फैन्स ने इस खास मौके पर विशाल पांडे को भी मिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











