..................... Bigg Boss Ott 3: lovekesh kataria meet Vishal pandey after come out from BB house - Hindi Filmibeat

Bigg Boss Ott 3: शो से निकलते ही जिगरी दोस्त विशाल से मिलने गए लव कटारिया, बोले- दिल तो...

Bigg Boss Ott 3

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस के शो का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने जा रहा है। फिनाले के बस 2 दिन ही बचे हुए हैं, लेकिन शो से जैसे ही लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बाहर आए फैन्स का दिल ही टूट गया। वहीं लवकेश कटारिया का शो से ऐसा इविक्ट होना एल्विश यादव को जरा भी रास नहीं आया। खुद लवकेश भी अपने एलिमिनेशन से शॉक्ड थे। बता दें कि अब घर में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। सना मकबूल, रणवीर शौरी, नेजी, कृतिका मलिक और साईं केतन राव। अब देखना यह होगा कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीतकर ले जाएगा।

बता दें लवकेश जैसे ही घर से बाहर निकले उन्होंने सबसे पहले एल्विश यादव को फोन किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। वहीं एल्विश से बात करने के बाद लवकेश कटारिया सीधे अपने जिगरी दोस्त विशाल से मिलने के लिए गए। जी हां, बिग बॉस के घर के अंदर देखा गया था कि विशाल और लवकेश अच्छे दोस्त थे। हालांकि टास्क और घर में अपनी जगह बनाए रखने के लिए दोनों एक दूसरे के खिलाफ भी नजर आए थे, लेकिन जैसे ही विशाल घर से बेघर हुए थे लवकेश फूट फूटकर रोने लगे थे।

लवकेश जैसे ही विशाल से मिले उन्होंने विशाल को गले लगाया और उन्होंने विशाल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि विशाल और लवकेश दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं और दोनों विक्ट्री का साइन बनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही लवकेश कैप्शन में लिखते हैं 'दिल तो जीतकर आए'। इसी के साथ ही वह एक ब्लैक हार्ट इमोजी भी बनाते हैं। बता दें कि इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे है। एक यूजर ने कहा दोनों भाई जैसे लगते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा लवकेश आप आगे जाना डिजर्व करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X