..................... BIGG BOSS OTT 3: kritika malik reveal her experience of sky diving, vishal pandey smiled, video - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS OTT 3: कृतिका भाभी की बातें सुन मन ही मन मुस्कुराते नजर आए देवर जी, फैन्स बोले- विशाल पांडे तो...

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जब से शुरू हुआ है तब से ही जमकर हंगामे देखने को मिल रहे हैं। कभी किसी की लड़ाई होती नजर आती है तो कभी कोई हाथापाई करता नजर आता है, लेकिन हाल ही में जियो सिनेमा पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका मलिक सना मकबूल, विशाल पांडे और अरमान मलिक समेत अन्य घर वालों को भी अपने स्काई डाइविंग के एक्सपीरियंस को शेयर करती नजर आ रही हैं, लेकिन कृतिका मलिक के इस फनी वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार होने लगी है।

सोशल मीडिया पर छाया ये वीडियो
हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर बिग बॉस के घर के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका मलिक घर वालों को अपने स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। कृतिका कहती हैं कि मुझे ऊपर जाना था और गो गो गो तीन बार बोलना था। मैं जैसे ही ऊपर गई और फिर मैंने नीचे देखा तो मैंने पायलट को इशारा किया कि नो नो नो लेकिन वो गो गो समझा। उसने जैसे ही उड़ाने भरने का सोचा मैंने उसे जोर से पकड़ लिया और फिर उसने मुझे जोर से कोहनी मारी क्योंकि उसे पैराशूट खोलना था।

भाभी की बातें सुन मुस्कुराते दिखे विशाल
कृतिका मलिक की इन बातों को सुन घर से कभी लोग हंसते नजर आते हैं, लेकिन वहीं विशाल पांडे पीछे खड़े होकर भाभी की बातें सुनते हैं और वह मुस्कुराते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने का विशाल पांडे को तो देखो वह पीछे खड़े होकर मुस्कुरा रहा है तो वहीं दूसरे यूजर ने कृतिका पर कमेंट करते हुए कहा ऐसा कौन करता है भला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X