BB OTT 3 Grand Finale: बिग बॉस के घर से निकले ये दो कंटेस्टेंट्स, अरमान मलिक को लगा झटका

BB OTT 3 Grand Finale

BIGG BOSS OTT 3: 2 अगस्त को यानी की आज बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फिनाले होने जा रहा है ऐसे में हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहा है और उसे जीतते देखना चाहता है। वहीं द खबरी की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस में फिनाले से पहले पूरा का पूरा खेल ही पलट गया है। जी हां, अभी तक घर में 5 कंटेस्टेंट्स थे। जिसमें सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, नेजी और रणवीर शौरी घर का थे, लेकिन अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शो में से अब दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर कर दिया गया है।

ट्रॉफी जीतते जीतते रह गए ये दो कंटेस्टेंट्स
जी हां, जैसे ही यह खबर सामने आई लोग तो हैरान ही रह गए थे। खासतौर पर इन नामों को सुनकर पायल और अरमान मलिक को तगड़ा झटका लगा है। बात उन दो कंटेस्टेंट्स की करें जो ट्रॉफी जीतने से थोड़ा ही पीछे रह गए। द खबरी की रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से कृतिका मलिक और साईं केतन राव को बाहर कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कृतिका मलिक सना मकबूल के वोटों की गिनती में बराबर चल रही थीं, लेकिन कृतिका का चौथे नंबर पर एविक्ट होना मलिक फैमिली और उनके फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

दो कंटेस्टेंट्स के बीच होगी टक्कर
वहीं द खबरी की दूसरी रिपोर्ट की बात करें तो अब घर में तीन कंटेस्टेंट्स बचे सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन लिए आती हैं और रणवीर शौरी को अपने साथ ले जाती हैं। यानी कि रणवीर शौरी भी एविक्ट हो गए हैं और अब घर में बचे हैं दो कंटेस्टेंट सना मकबूल और नेजी। अब देखना यह होगा कि शो कौन जीतता है। क्योंकि सना और नेजी दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X