..................... Bigg Boss OTT 3 first elimination Neeraj Goyat elimination reports the khabri Bigg Boss OTT updates - Hindi Filmibeat

BB OTT 3 First Elimination: 5 दिन में साफ हुआ इस कंटेस्टेंट का पत्ता? मिड वीक एविक्शन में ही खेल खत्म

BB OTT 3 Mid Week Elimination

BB OTT 3 Mid Week Elimination: बिग बॉस ओटीटी 3 में एंटर करते ही सभी कंटेस्टेंट ने अपना खेल शुरू कर दिया था। लेकिन मिड वीक एलिमिनेशन में ही एक कंटेस्टेट का खेल खत्म होता दिखाई दे रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 24 जून के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। इसमें सभी को लिविंग एरिया में बुलाया गया और दो-दो नाम देने को बोले गए। हालांकि ये सार्वजनिक नहीं था।

अब इस दौरान दो लोग नॉमिनेट हो गए। एक नीरज गोयत, जो बॉक्सर हैं और दूसरी शिवानी कुमारी, जो एक व्लॉगर हैं। अब खबर आ रही है कि मिड वीक एविक्शन होगा। ये भी बताया जा रहा है कि पहला एलिमिनेशन घरवाले ही मिलकर डिसाइड करेंगे।

इसी बीच बिग बॉस खबरी की माने तो नीरज गोयत का खेल खत्म हो रहा है। खबरी के अनुसार नीरज गोयत बिग बॉस ओटीटी 3 से एलिमिनेट होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं।

दरअसल, Bigg Boss OTT 3 में सभी ने दो-दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। लेकिन बेघर होने के लिए उन्हीं दो को सेलेक्ट किया गया, जिनका नाम जनता की एजेंट ने दिया था। यानी सना सुल्तान ने जिन दो को नॉमिनेट किया था, उन्हें ही इस हफ्ते बेघर करने के लिए चुना गया। इससे नीरज को उतना फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह शुरू से ही समझदारी वाली बातें कर रहे हैं और जनता का दिल जीत रहे हैं। इस नॉमिनेशन से शिवानी बौखला गई हैं। हालांकि खबरी की रिपोर्ट कुछ और ही बता रही है।

बीता एपिसोड आपने देखा हो तो ये पता होगा कि कैसे दीपक चौरसिया और अरमान मलिक की लड़ाई हुई थी। इस दौरान शिवानी बेवजह दूसरे के फटे में टांग अड़ाती दिखाई दी थीं। उन्होंने दीपक चौरसिया का साथ दिया था। और चीखम-चिल्ली करने लगी थीं। जिसे देख लोगों ने यही कहा था कि नॉमिनेट हुई है, इसलिए दिखने के लिए ऐसा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X