..................... Bigg Boss ott 3 First Contestant after munawar faruqui win in bigg boss 17 this youtuber to enter bigg boss ott 3 - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 3 First Contestant: मुनव्वर फारुखी की जीत के बाद Salman Khan के शो में एंट्री लेगा ये यूट्यूबर?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: बिग बॉस सीजन 17 मुनव्वर फारुखी की जीत के साथ खत्म हुआ जिसके बाद अब हर कोई बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए एक्साइटेड हो गया है। छोटे पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फैंस का जमकर मनोरंजन करता है।

पहले दो शानदार सीजन के बाद अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए फेमस यूट्यूबर का नाम सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान के इस शो के लिए किसका नाम रेस में आगे चल रहा है।

बीते साल ओटीटी पर सलमना खान के जरिए बिग बॉस 2 को होस्ट करने के बाद इस शो को खूब लाइमलाइट मिली। जिस तरह से टीवी पर इस शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है, ठीक उसी तरह अब ओटीटी की तरफ फैंस आकर्षित होने लगे हैं।

ये यूट्यूबर हो सकता है बिग बॉस ओटीटी 3 का कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 के बाद से प्रशंसकों को बिग बॉस ओटीटी 3 का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के इस शो में फेमस यूट्यूबर महेश केशवाला बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

महेश का फैन बेस

महेश के यूट्यूब चैनल ठगेश पर करीब 5.39 मिलियन सब्सक्राइबर मौजूद हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। बताया जा रहा है बिग बॉस ओटीटी 2 और बिग बॉस 17 के लिए भी उनसे संपर्क किया था। ऐसे में अब तीसरी बार महेश से इस शो को लेकर बातचीत की जाने की खबर सामने आई है।

कब शुरू हो रहा है बिग बॉस ओटीटी 3

ओटीटी पर दो सफल सीजन के बाद मेकर्स इस शो के तीसरे सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। हर किसी के जहन में ये सवाल उमड़ रहा है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 कब शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि मई 2024 में बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू किया जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर इस शो को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

Read more about: bigg boss ott 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X