Bigg Boss OTT 3 के घर में घूमता दिखा जहरीला सांप, सामने बैठे थे लवकेश कटारिया, खतरे में आई जान!

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस OTT 3 अपने दिलचस्प कंटेंट की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में घर के अंदर हुए थप्पड़ कांड ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इंटरनेट पर कुछ लोग विशाल तो कुछ अरमान के पक्ष में खड़े होते नजर आए हैं। इस बीच बिग बॉस OTT के घर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

बिग बॉस OTT का टेलीकास्ट 24 घंटे जियो सिनेमा पर होता ही रहता है और इसी लाइव फीड में कुछ फैंस ने अपनी पैनी नजर से कुछ ऐसा देखा, जिसके बाद शो के मेकर्स पर सवाल उठने शुरू हो गए। बिग बॉस के घर में हाल ही में एक सांप घूमता हुआ नजर आया है। सांप के अब वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेटिज़न्स ने रियलिटी शो के मेकर्स से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सामने आए वीडियो में घर के गार्डन एरिया में फर्श पर एक काला सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में लवकेश कटारिया भी हाथ बांधकर जमीन पर बैठे हैं। जिन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि घर के अंदर सांप आ गया है। वो अपनी रोजमर्रा की बातों में उलझे नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस के घर में सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "सांप घर के अंदर कैसे आ सकता है? यह एक बड़ी दिक्कत है।" एक और यूजर ने लिखा, "मेकर्स को कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती थी।"

हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, जियो सिनेमा की टीम ने कहा कि क्लिप को एडिट किया गया है और घर में कोई सांप नहीं था।

इस साल, साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित, नैज़ी, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, सना मकबूल, दीपक चौरसिया, कृतिका मलिक, शिवानी ने शो में भाग लिया है। पायल मलिक, पहलवान नीरज, मुनीषा खटवानी और पोलोमी दास को शो से बाहर कर दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X