..................... Bigg boss OTT 3: famous vada pav girl aka chandrika dixit one day earning leave you in shock - Hindi Filmibeat

BB OTT 3: अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे इतना कमाती है 'वड़ा पाव गर्ल', प्रॉफिट जान पायल-कृतिका भी रह गईं हैरान

chandrika dixit

Bigg boss OTT 3-Famous vada pav girl aka chandrika dixit earning: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg boss OTT 3) का बिगुल बज चुका है। शो की शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट घर में अपनी जगह बना चुके हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मेजबानी में चल रहे इस शो में कुछ नया होने वाला है। क्योंकि शो के होस्ट के साथ-साथ शो के नियम भी बदले जा रहे हैं। गेम में कई बदलाव हो रहे हैं और कंटेस्टेंट में अभी से फूट डालने की तैयारी कर रहे हैं। बात दें कि इस बार शो में कुछ ऐसे भी व्लॉगर हैं जिन्होंने अपने अलग अंदाज से देश में अपनी पहचान बना ली है।

फेमस वड़ा पाव गर्ल भी आईं बिग बॉस में
बता दें कि शो में एक वड़ा पाव फेमस गर्ल ने भी एंट्री की है जिनका नाम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) है। चंद्रिका दीक्षित अपने वड़ा पाव के साथ-साथ अपने यूट्यूब वीडियो की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी देखा जाता है कि उनके वड़ा पाव स्टॉल पर भीड़ जमा हो जाती है। तो कभी चंद्रिका दीक्षित लड़ाई झगड़ा करती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों वह बिग बॉस में आने की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

एक दिन में इतना कमाती हैं वड़ा पाव गर्ल
बता दें कि हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने बिग बॉस के घर में अपनी एक दिन की अर्निंग का खुलासा किया है। जी हां, वड़ा पाव गर्ल की एक दिन की कमाई जान अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं। चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि वह लंबे समय से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में वड़ा पाव की रेहड़ी लगा रही हैं, लेकिन अब उन्होंने दुकान खोल ली है। चंद्रिका दीक्षित बताती हैं कि वह एक दिन में 40 हजार रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। बता दें कि चंद्रिका दीक्षित की एक दिन की कमाई जान पायल कृतिका ही किया सभी घर वालों के होश उड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X