BIGG BOSS OTT 3: शिवानी कुमारी को बिग बॉस में देख ये क्या कह गए एल्विश यादव, बोले- उसकी आवाज चुभती है...

BIGG BOSS OTT 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बना रहता है। कभी किसी का झगड़ा सुर्खियों में आता है तो कभी रोमांस छाया रहता है। बता दें कि इस बार बिग ब़ॉस के शो में कालाकारों के साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने भी हिस्सा लिया है। जिसमें से एक हैं शिवानी कुमारी। उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी कुमारी अपने खास अंदाज के लिए जानी जा रही हैं। जब से वह बिग बॉस के शो में आई हैं उनका देसी अंदाज सुर्खियों में बना हुआ है। जहां कुछ लोगों को शिवानी का अंदाज पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों शिवानी को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ एल्विश का ये वीडियो
हाल ही में बिग बॉस सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव ने शिवानी कुमारी को लेकर अपनी राय दी है। एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव शिवानी कुमारी की आवाज को लेकर अपने विचार रखते हैं। बता दें कि यूट्यूबर ने शिवानी कुमारी की आवाज को इरिटेटिंग बताया है।
एल्विश ने शिवानी कुमारी को कहा इरिटेटिंग
बता दें कि बिग बॉस के शो में एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया आए हैं जिसे एल्विश जमकर सपोर्ट कर रहे हैं हाल ही में एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लव नहीं बल्कि शिवानी के बारे में खुलकर बात करते दिख रहे हैं। एल्विश यादव कहते हैं कि 'भाई शिवानी कुमारी...मैं बिग बॉस का शुक्रिया करूंगा कि उसे स्क्रीन पर कम स्पेस दी है। उसकी आवाज बहुत ही इरिटेटिंग है। भाई जिसे भी बुरा लगता है लग जाए। भाई हम हैं सच्चे आदमी।'
Elvish Bhai on Shivani Kumari ! pic.twitter.com/XyCpzStiSO
— Maxtern (@RealMaxtern) June 25, 2024
उसकी आवाज कान में चुभती है
इसके आगे एल्विश कहते हैं कि उसकी आवाज कान में बहुत चुभती है। इसके बाद वह अपने दोस्त से शिवानी कुमारी की एक्टिंग करने को कहते हैं। बता दें कि एल्विश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शिवानी कुमारी के फैन्स एल्विश पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications