Bigg Boss के मंच पर एल्विश यादव ने कर दी ऐसी हरकत, अनिल कपूर से हाथ जोड़कर मांगनी पड़ गई माफी, VIDEO

Bigg boss ott 3

Bigg boss ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक कंटेस्टेंट के निकलने के बाद तुरंत ही दो एलिमिनेशन हो गए। जी हां, दीपक चौरसिया के घर से निकलने के बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले अदनान शेख और सना सुल्तान भी घर से बेघर हो गए, इससे यह तो साफ हो गया है कि अब घर वालों के लिए यह खेल जरा भी आसान नहीं रहा है। शो में आ रहे एक के बाद एक बड़े बदलाव शो को और दिलचस्प बना रहे हैं।

बता दें कि इस बार के वीकेंड के वार में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और फैजल शेख पहुंचे थे। उन्होंने घर में जाकर माहौल बना दिया था। इस दौरान एल्विश ने यह भी बताया था कि इस बार बिग बॉस के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन रह सकते हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने बिग बॉस के मंच पर एल्विश और फैजल के साथ एक टास्क किया। जिसमें जबरदस्त फेस ऑफ करवाया गया था। इसमें एक कंटेस्टेंट पर इल्जाम लगे थे तो वहीं दूसरे को डिफेंड करना था। बता दें कि एल्विश यादव लव कटारिया के सपोर्ट में थे और फैजल अदनान शेख के पक्ष में थे।

वहीं अनिल कपूर ने इस फेस ऑफ के दौरान दोनों से ही कुछ सवाल जवाब किए जिसमें फैजल शेख ने बड़ी ही गंभीरता के साथ जवाब दिए वहीं एल्विश यादव टशन में जवाब देते नजर आए। पूरे ही शो में एल्विश यादव अदनान शेख का मजाक उड़ाते दिखे। वहीं जब अनिल कपूर ने एल्विश से पूछा कि आपको क्या लगता है कि अदनान ने बाहर की न्यूज अंदर क्यों शेयर की इसपर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार बताते हैं और कुछ ऐसे इशारे किए जो अनिल कपूर को जरा भी पसंद नहीं आए।


एल्विश के अजीब बर्ताव पर अनिल कपूर एल्विश यादव की डांट लगाते हैं। वह कहते हैं मसाज एक बार फनी होता है बार बार नहीं। आपको क्या लगता है कि बिग बॉस बिना किसी मेडिकल प्रोसीजर को फॉलो किए अदनान के अंदर जाने देते। आपसे मैं पूछ रहा हूं और आप बार-बार जोक मार रहे हो इसपर एल्विश यादव अनिल कपूर से हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X