Bigg Boss Ott 3 Double Eviction: अरमान मलिक के साथ ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर! मिले टॉप-5 प्रतियोगी

Bigg Boss OTT 3 Double Eviction: 'बिग बॉस ओटीटी 3' बहुत जल्द फिनाले तक पहुंचने वाला है। 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले है इससे पहले कंटेस्टेंट की रोलर कोस्टर राइड जारी है। हाल ही में 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस ओटीटी 3 के सेट पर देखा गया था और फैंस उनकी एंट्री के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, शो के हालिया प्रोमो में मुनव्वर अपने सवालों से 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेंट को बंद करते नजर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस ने फिनाले से पहले डबल एविक्शन कर दर्शकों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि कौन घर से बेघर हुआ है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अब केवल 7 प्रतियोगी बचे हैं, जिनमें नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, साई केतन, अरमान मलिक, लव कटारिया और सना मकबूल शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि शो के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस ने विशाल पांडे और शिवानी कुमार का दो एलिमिनेशन कर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि पिछले एपिसोड में अरमान मलिक लवकेश कटारिया, सना मकबूल और साई केतन राव को आने वाले एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करते नजर आए थे।
अब खबरों की मानें तो कम वोटों के कारण अरमान मलिक को घर से बेघर होना पड़ा है। हालांकि इसके बाद बिग बॉस ने एक और झटका दिया। आगे रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान के साथ साई केतन राव भी बेघर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी और प्रियंका चाहर चौधरी ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में एंट्री की और अरमान और साई केतन के बेघर होने की घोषणा की।
आपको बता दें कि अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लिए कंटेस्टेंट्स यानी सना मकबूल, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, लव कटारिया और नेजी भिड़ेंगे। हालांकि, अब देखना यह है कि टॉप 2 में कौन रहता है। यह तो शो के ग्रैंड फिनाले में पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications