..................... Bigg boss ott 3 contestant sana makbul reveals about her lips bitten by dog - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ओटीटी 3 की इस कंटेस्टेंट के कुत्ते ने काटे थे होंठ, आज भी दिखता है निशान, बोलीं- मेरी रोजी-रोटी...

Bigg boss ott 3 sana makbul

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का 21 जून को प्रीमियर रिलीज हुआ और इसमें सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर ने होस्ट के तौर पर डेब्यू किया। इस दौरान हर एक कंटेस्टेंट का परिचय भी हुआ और उन्होंने खुलकर बात भी की। लेकिन पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई सना मकबूल ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया।

शो के पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट्स सना मकबूल और पॉलोमी दास के बीच में खूब सारी बातें हुईं। यहां पर स्वास्थ्य से संबंधित कुछबातें हुई। वह दोनों किचन में नजर आई और पॉलोमी को सना के होंठों के पास एक निशान दिखा। तब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बहुत पुराना निशान है।

सना ने बताया कि दिन की शुरुआत होते ही शिवानी इस निशान पर हंसने लग गई। इसके बाद सना मकबूल ने उनसे ऐसा न करने को कहा और यह भी कहा कि यह एक बहुत ही भयानक घटना थी। उन्हें इसके लिए सर्जरी करवानी पड़ी। दरअसल एक कुत्ते ने उनके चेहरे के होंठ वाले हिस्से को काट लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका चेहरा ही उनकी रोजी-रोटी है और यह बहुत ही भयानक घटना थी।

सना मकबूल ने बताया कि इस घटना के बाद में वह डिप्रेशन में चली गई थी। इस पर उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि खतरों के खिलाड़ी के लिए जाने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन 2020 में उनका एक्सीडेंट हुआ। तब एक कुत्ते ने उनके चेहरे और होंठ को काट लिया। इस वजह से उनकी स्किन फट गई और प्लास्टिक सर्जरी के अलावा ग्राफ्टिंग जैसी कई प्रक्रियाएं हुई।

इसी के अलावा आपको बता दें कि सना मकबूल का अभी भी इसका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में अब काफी सुधार भी आ चुका है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे इस अनुभव की वजह से उनमें जानवरों को लेकर डर पैदा हो चुका है। इसी के अलावा बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को रोज रात को 9 बजे जियों सिनेमा पर दिखाया जाएगा।

Read more about: bigg boss ott 3 sana makbul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X