Bigg Boss OTT 3 के लिए इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने, कभी भारतीय क्रिकेटर के प्यार में थीं गिरफ्तार और अब...

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस 17 सबसे सफल सीज़न में से एक रहा है और इसे बहुत अच्छी टीआरपी रेटिंग मिली है, यही वजह है कि शो को फरवरी के मिड तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब जल्द ही बिग बॉस का OTT वर्जन भी आने वाला है।

आपको बता दें साल 2021 में शो के निर्माताओं ने बिग बॉस ओटीटी लॉन्च करने का फैसला किया था, जो खासतौर पर वूट पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था और अंत में, फिनाले में पहुंचने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स को मेन बिग बॉस के घर में सीधे एंट्री मिली थी।

पिछले साल बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 बेहद सफल रहा था, जहां एल्विश यादव शो के विजेता के रूप में उभरे थे और अभिषेक मल्हान शो के पहले रनर अप के रूप में उभरे थे, जो JioCinema पर स्ट्रीम हुआ था। इस सीजन में भी सलमान खान शो के होस्ट के रूप में लौटे थे।

अब खबर आ रही है बिग बॉस OTT सीजन 3 अगले महीने यानी मई 2024 से शुरू हो सकता है और JioCinema पर स्ट्रीम होगा। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'किसना' की एक्ट्रेस ईशा शरवानी से शो के लिए संपर्क किया गया है और वह शो का हिस्सा हो सकती हैं, हालांकि इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ईशा शरवानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं और इसकी वजह भारतीय गेंदबाज जहीर खान के साथ उनका अफेयर था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये रिश्ता 8 साल तक चला और दोनों शादी करने के बारे में भी सोच रहे थे। लेकिन, साल 2012 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद जहीर खान ने 'चक दे' फेम एक्ट्रेस सागरिका घटगे से शादी कर ली।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, किसना के बाद वह कई हिंदी और साउथ इंडियान फिल्मों का हिस्सा थीं। साल 2012 में ईशा शरवानी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 5 में हिस्सा लिया था। टॉप 3 में रहने के बावजूद पैर की चोट के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। ईशा को आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत की Dil Bechara में देखा गया था, जिसमें वो एक कैमियो रोल में नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss isha sharvani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X