Armaan Malik ने घर की नाबालिग नौकरानी को ड्रग्स देकर बार-बार किया रेप! सामने आई FIR की कॉपी

Armaan Malik

Armaan Malik Rape Case: बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अरमान मलिक जबसे शो का हिस्सा बने हैं, तभी से वो चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। वो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं।

विशाल के साथ थप्पड़ कांड हो या फिर अपनी बीवी कृतिका मलिक के साथ उनके कैमरे के सामने ही रोमांटिक होना। हर बार उन्होंने मीडिया की सुर्खियां बनने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस बीच अरमान मलिक पर एक आरोप यह भी लगा था कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की का रेप किया है और अब इस मामले में एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ गया है।

सोशल मीडिया पर हर तरफ से बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक के ऊपर लगे रेप केस और ड्रग्स केस की FIR कॉपी तेजी से वायरल हो रही है। FIR की कॉपी में पीड़ित के बयान और पुलिस की लगाई गई हर धारा साफ-साफ दिखाई दे रही है।

अरमान मलिक के कथित ड्रग और बलात्कार मामले के बारे में लगातार चर्चा हो रही है। कंटेस्टेंट इस बारे में बात कर रहे हैं और अरमान मलिक यह कहते हुए इसे छुपा रहे हैं कि पायल के माता-पिता ने उन पर गलत आरोप लगाया है।

अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक हैं और शो में आने के बाद से ही कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। YouTuber को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और कई लोगों ने उन पर बहुविवाह(पोलीगैमी) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

अरमान ने 2011 में पायल से शादी की और उन्होंने चिरायु मलिक नाम के एक बेटे को जन्म दिया। छह साल बाद, 2018 में, अरमान ने अपनी पहली शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली।

4 दिसंबर, 2022 को, अरमान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया क्योंकि उन्होंने कृतिका और पायल दोनों की प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अरमान अब चार बच्चों के पिता हैं: चिरायु, तुबा, अयान और ज़ैद। यही नहीं कृतिका और पायल से पहले अरमान की शादी हो चुकी है और वो उनसे अलग हो चुके हैं।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X