Bigg Boss OTT 3 में आएगा सभी यूट्यूबर्स का बाप! जाकिर खान भी हैं इनके जबरा फैन

Bigg Boss OTT 3 Confirm Contestant: बिग बॉस सीजन 17 मुनव्वर फारुखी की जीत के साथ खत्म हुआ जिसके बाद अब हर कोई बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए एक्साइटेड हो गया है। बिग बॉस में यूट्यूबर्स के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद इस बाद मेकर्स का फोकस यूट्यूबर्स पर ही दिखाई दे रहा है।
ऐसे में माना जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में मुनव्वर फारुखी, उर्फी जावेद और फुकरा इंसान से भी बड़ा यूट्यूबर दिखाई देने वाला है। काफी समय से हर सीजन में बिग बॉस के मेकर्स शो में पॉपुलर यूट्यूबर्स को शामिल कर TRP बटोर रहे हैं और उनकी ऑडियंस की बदौलत पॉपुलैरिटी भी हासिल कर रहे हैं।
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी, अनुराग डोभाल, तहलका भाई और अरुण महाशेट्टी जैसे तमाम बड़े यूट्यूबर्स इस शो में शामिल थे। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मलहान का जलवा देखने को मिला था। जिसका मतलब साफ है कि इस शो के मेकर्स समझ गए हैं कि अगर उन्हें शो चलाना है तो किसी बड़े यूट्यूबर का सहारा लेना ही पड़ेगा।
सुनने में आया है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए एक ऐसे यूट्यूबर को अप्रोच किया गया है जो सभी का बाप है। उसका यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में सिक्का चलता है। इस यूट्यूबर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर करीब 5.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
अब इस हिंट से तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बात चल रही है और अगर अभी भी नहीं समझे तो चलिए कुछ हिंट देते हैं। वो एक मशहूर मॉडल रह चुके हैं और अब एक पॉपुलर रोस्टर हैं। तो बता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर महेश केशवाला हैं। महेश को ठगेश नाम से पूरी दुनिया पहचानती है।
अब सुनने में आया है कि बिग बॉस वाले महेश केशवाला को ओटीटी के तीसरे सीजन में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक न तो मेकर्स की ओर से और न ही यूट्यूबर की ओर से इस मामले पर कोई जानकारी सामने आई है। वो शो में आने के लिए हामी भरेंगे या नहीं अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये तय है कि अगर वो शो में दिखाई दिए तो TRP के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे और लोग एल्विश यादव और फुकरा इंसान को भी भूल जाएंगे। इनके अलावा कहा जा रहा है कि विक्की जैन को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications













