Bigg Boss OTT 3 Confirm Contestant: अब OTT की बारी, घर में एंट्री ले रहा है अंकिता लोखंडे की ससुराल का ये शख्स

Bigg Boss OTT 3 Confirm Contestants List: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के बाद अब बहुत जल्द बिग बॉस ओटीटी भी शुरू होने वाला है। ये बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन है जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड देखाई दे रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी की स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लेकर कंफर्स कंटेस्टेंट लिस्ट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार रहे हैं। ऐसे में इन डीटेल्स को लेकर एंटरटेनमेंट गलियारा भी काफी गर्म दिखाई दे रहा है।
'बिग बॉस 17' में जहां विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया तो वहीं अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने भी खूब मसाला दिया। ऐसे में अब खबरे हैं कि बिद बॉस ओटीटी में भी अंकिता के घर से जुड़ा एक शख्स एंट्री लेगा। हालांकि इस बार अंकिता उनके साथ नहीं होंगी और ये कोई और नहीं बल्कि उनके पति विक्की जैन ही बताए जा रहे हैं।
हाल ही में खबरें चल रही हैं कि बिग बॉस 17 में विक्की के जबरदस्त गेम को देखते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन इस टाइम विक्की को अंकिता के बिना ही यानी अकेले शो करने के लिए ऑफर किया गया है।
हाल ही में विक्की ने भी इसपर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो बिग बॉस ओटीटी 3 करेंगे या नहीं? विक्की ने कहा कि- नहीं, मतलब नहीं अभी मैं बस वापस जाकर अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं। आप जानते है कि मैं जितना अच्छा बैलेंस दोनों चीजों के बीच में बना सकता हूं बनाने की कोशिश करूंगा. तो देखते हैं...अभी तो ऐसा कुछ नहीं है...देखेंगे आगे।
बता दें कि, विक्की जैन एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। वो लंबे समय से चाहते थे कि वो ऐसा कोई रियलिटी शो करें और बिग बॉस 17 में आकर वो काफी एक्साइटेड थे। विक्की ने शो में सभी से अपना अच्छा बॉन्ड बनाया था। उनकी गेम भी काफी लोगों को पसंद थी। वो शो में हर किसी को एडवाइस देते नजर आते थे। हालांकि, उनकी इन्ही आदतों की वजह से अंकिता लोखंडे उन्हें नाराज रहती थी। एक्ट्रेस की शिकायत थी कि वो शो में उन्हें वक्त नहीं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











