'मसाज'के बाद अब साईं केतन के सामने घुटनों पर बैठी वड़ा पाव गर्ल, कहा- जब तू टच करता तो…

Bigg Boss Ott 3 अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी 3 में रोजाना कोई ना कोई बवाल देखने को मिलता है और आपको बता दें कि इस समय जीत को लेकर हर कोई एक दूसरे पर चल चलता हुआ भी नजर आ रहा है। वीकेंड का वार में भी काफी ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान पायल अपने पति अरमान और कृतिका को सपोर्ट करने पहुंची।
तो वहीं दूसरी तरफ साई केतन राव की बेस्ट फ्रेंड शिवांगी खेड़कर ने चंद्रिका दीक्षित का असली चेहरा सबके सामने ला दिया। इसी दौरान शिवांगी ने मसाज वाले विवाद पर वडा पाव गर्ल की जमकर क्लास लगाई और अब चंद्रिका का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक्टर के सामने घुटनों पर बैठी हुई नजर आई।
बिग बॉस का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। यह वीडियो तब का है जब साई केतन की दोस्त शिवांगी ने उनसे मसाज को लेकर सवाल किए थे। अनिल ने भी शिवांगी का सपोर्ट किया और वडा पाव गर्ल पर सवाल भी साधे। अब चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह एक्टर के घुटनों के सामने बैठकर उसे माफी मांग रही है।
चंद्रिका दीक्षित ने इस दौरान साई केतन राव से कहा कि मैंने तुझे उसे तरीके से देखा नहीं, लेकिन हां मैंने यह बोला कि अगर तू टच करता तो वह गलत जाता। इस दौरान चंद्रिका रोने लगी और एक्टर ने उन्हें चुप कराया। अब यह वीडियो भी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
इसी के अलावा जब शिवांगी खेड़कर वीकेंड के वार में पहुंची थी तो उन्होंने चंद्रिका से कहा था कि "मैंने एक वीडियो देखा और इसमें चंद्रिका जी या सना मकबूल बात करते हुए नजर आए। चंद्रिका ने बताया कि कैसे साई ने उन्हें मसाज देना चाहा और बहुत आसानी से मुझे यकीन है कि वह प्यार नहीं किया है।"


Click it and Unblock the Notifications