Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस ओटीटी अब नहीं दिख पाएंगे फ्री, चुकाने होंगे इतने रुपये, शो में होंगे ये बदलाव

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस जब भी आता है तहलका मचा देता है। बिग बॉस के नए सीजन के आने का इंतजार हर एक को रहता है। बिग बॉस हमेशा से पॉपुलेरिटी की लिस्ट में रहा है। जहां बिग बॉस सीजन 18 की तैयारियां की जा रही हैं तो वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 3 का बिगुल बज गया है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में कुछ नया और खास होने वाला है। फैन्स तो इस सीजन को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं, लेकिन आपको बता दें कि जो लोग इस बिग बॉस ओटीटी को फ्री में देखते थे उनको झटका लग सकता है। जी हां, इस बार बिग बॉस का शो फ्री नहीं होने वाला है।

सामने आया बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का प्रोमो
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो की पुरानी झलकियां दिखाई जा रही हैं। कभी अभिषेक मल्हान नजर आ रहे हैं तो कभी रुबीना दिलैक, कभी एल्विश यादव की लड़ाई दिख रही है तो कभी शहनाज गिल के वन लाइनर्स देखने को मिल रहे है। इसके बाद बिग बॉस करते हैं कि ये फाइट भूल जाओगे। ये लव स्टोरी भूल जाओगे। ये फन मोमेंट भूल जाओगे। बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन देखकर सब भूल जाओगे। बता दें कि बिग बॉस का नया सीजन जून से शुरू होने जा रहा है। वो भी सिर्फ जियो सिनेमा प्रीमियम पर।

बिग बॉस ओटीटी देखने के लिए चुकाने होंगे पैसे
बता दें कि इस बार का शो फ्री नहीं होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 1 और बिग बॉस ओटीटी 2 को जियो सिनेमा ने फ्री में स्ट्रीम किया था, लेकिन अब ये आपको सब्सक्रिप्शन होना होगा। जिसके लिए आपको मात्र 29 रुपये खर्च करने होंगे। जिसका मजा आप महीने भर ले पाएंगे। इसी दे साथ ही आपको बता दें कि इस बार शो में होस्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार सलमान खान शो होस्ट नहीं कर पाएंगे उनकी जगह अनिल कपूर शो में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X