..................... BIGG BOSS OTT 3: armaan malik wife Kritika malik stole make up product from market - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS OTT 3: बाजार से मेकअप का सामान चुराती थीं अरमान मलिक की पत्नी, बोलीं- एक दिन तो रंगे हाथों पकड़ी गई

Kritika malik

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस का सीजन 3 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। हर कोई इस सीजन को देखकर मलिक फैमिली की बात कर रहा है। जी हां, जहां अभी तक अरमान मलिक और विशाल पांडे का थप्पड़ कांड हाईलाइट हो रहा था वहीं अब लोग कृतिका मलिक को लेकर भी काफी सर्च कर रहे हैं। वहीं हाल ही में कृतिका मलिक ने बिग बॉस के घर में एक किस्सा साझा किया है जो जमकर चर्चाओं में गया है। कृतिका ने शो में बताया कि वह कैसे बाजार जाकर सामान चुराती थीं।

कृतिका मलिक ने हाल ही में शो में खुलासा किया है जिसे कई लोग बड़े ध्यान से सुन रहे होते हैं जिसमें से विशाल पांडे भी हैं वह कृतिका की बातें सुन मुस्कुराते भी नजर आ रहे हैं। कृतिका बताती हैं कि वह अपनी बहन के साथ मंगल बाजार जाया करती थीं। पहले उन्होंने अपनी बहन को ऐसा करते देखा फिर उन्हें यह आसान लगा इसलिए उन्होंने भी ट्राई किया। कृतिका बताती हैं कि वह अपनी बहन के साथ बाजार गईं फिर उन्होंने इयर रिंग्स के ढेर की तरफ हाथ बढ़ाया फिर उन्होंने कुछ इयर रिंग उठाकर अपनी जेब में रख लिए।

इसके बाद कृतिका कहती हैं कि अब चोरी कर ही ली है तो एक दो चीजें और भी चुरा लूं। मैं क्लैचर और लिपिस्टिक भी चुरा लेती थीं। मैं फिर दो तीन बार फिर मंगल बाजार गई। और चोरी करके आराम से घर आ जाती थी। कृतिका आगे कहती हैं कि वह एक्सपर्ट चोर बन गई थीं फिर उन्होंने अपनी बहन से पूछा क्या चाहिए तब उनकी बहन ने कहा क्लैचर तब मुझे लिपस्टिक चाहिए थी। मैंने दोनों उठाए और चलती बनी।

लेकिन एक मौका ऐसा आया जब चोरी करते हुए मुझे पकड़ लिया गया था। कृतिका ने बताया कि उनकी जेब में पैसे थे फिर भी उन्होंने चोरी करने के लिए हाथ बढ़ाया था तब किसी ने उनका हाथ पकड़ लिया था। उसने कहा मैंने पिछली बार भी तुझे चोरी करते हुए देखा था। बता दें कि इस बात को बताकर कृतिका जोर से हंसने लगती हैं। वहीं विशाल कृतिका को निहारते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X