BB OTT 3: अरमान के बाद अब पायल मलिक ने विशाल पांडे से मांगी हाथ जोड़कर माफी, बोलीं- मेरे बोलने का टोन...

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों जमकर हंगामे देखे जा सकते हैं। पिछला वीकेंड का वार घरवालों पर काफी भारी पड़ा था। क्योंकि अनिल कपूर ने जमकर कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी। इतना ही नहीं वड़ा पाव गर्ल को भी बेघर होना पड़ा था। इस बार वीकेंड के वार में विशाल पांडे के माता पिता भी शो में आए थे। उन्होंने जमकर अरमान मलिक को खरी खोटी सुनाई थीं।
हाल ही में बिग बॉस के घर में विशाल पांडे के माता पिता आए थे। उन्होंने पायल मलिक की बात को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि जो पायल जी ने बोला था वह स्टेटमेंट था ही नहीं। वह आगे कहते हैं कि कृतिका जी विशाल ने आपसे कहा था कि भाभी बिना मेकअप के सुंदर लगती हैं और यही चीज विशाल ने लवकेश को भी कही थी। उसने कान में यही बोला था कि भाभी सुंदर दिखती हैं। और इसके बाद उसने यह भी कहा था कि इन अ गुड वे (अच्छे शब्दों में)।
बता दें कि विशाल के माता पिता ने बिग बॉस के घर में आकर कई बातें क्लीयर की थीं। उनके इस मुद्दे को रखने के बाद अरमान मलिक नेशनल टीवी पर विशाल पांडे से माफी मांगते हैं। वहीं अरमान के माफी मांगने के बाद पायल मलिक ने एक व्लॉग शेयर किया है। वह भी अपनी गलती को मानती हैं और विशाल से माफी मांगती हैं।
पायल मलिक अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहती हैं कि 'आज के एपिसोड में सब कुछ क्लियर हो गया है। अरमान जी ने उसे थप्पड़ मारा और उससे अब माफी भी मांग ली है और मेरी तरफ से भी माफी। मैं कहना चाहूंगी कि जो संटेंस था वह चेंज हो गया था और साथ ही साथ मेरे बोलने का टोन भी ठीक नहीं था। मुझे थोड़ा शांत होकर उससे बात करनी चाहिए थीं। मैं आगे इतना ही कहना चाहूंगी कि इस टॉपिक को खत्म कर दिया जाए। आप भी इस टॉपिक को खत्म करो। अब इसे मत उछालो। विशाल जब बाहर आएगा तब हम उससे बात करेंगे और सब ठीक करेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications