..................... BIGG BOSS OTT 3: Armaan malik, Kritika malik cried after media press conference, video viral - Hindi Filmibeat

BB OTT 3: मीडिया के सवालों को सुन सन्न रह गए अरमान मलिक, सच्चाई जान फूट-फूटकर रोने लगीं कृतिका

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का जल्द ही ग्रांड फिनाले होने जा रहा है। यानी कि घर में बिग बॉस कंटेस्टेंट सिर्फ चंद दिनों के मेहमान हैं। बता दें कि घर में अभी अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, साईं केतन राव, रणवीर शौरी, नेजी और लव कटारिया नजर आ रहे हैं। बता दें कि 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले के मौके पर तीन कंटेस्टेंट चुने जाएंगे और बिग बॉस के सीजन 3 के विनर की भी घोषणा की जाएगी। ऐसे में सभी उत्सुक हैं कि आखिर इस बार बिग बॉस सीजन 3 का विनर कौन बनेगा।

मीडिया ने अरमान मलिक से पूछे तीखे सवाल
लेकिन बता दें कि फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में मीडिया कर्मियों ने एंट्री ली है। मीडिया ने घर वालों से दो टूक सवाल किए। कभी उनकी जर्नी के बारे में पूछा तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ पर निशाना साधा। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ही बिग बॉस के घर में आए थे। बिग बॉस जर्नी के दौरान भी उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चाओं में भी रही है। वहीं मीडिया ने अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ पर भी सवाल किए हैं।

कृतिका को बोला डायन
एक जर्नलिस्ट ने पूछा अरमान इस रिश्ते को हम क्या नाम दें ? इसपर अरमान मलिक कहते हैं कि 'कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका कोई नाम नहीं होता।' वहीं दूसरे जर्नलिस्ट ने कहा ये 'चीटिंग थी या च्वाइस'। इसपर अरमान कहते हैं कि च्वाइस होती तो छोड़ देता ना। वहीं तीसरी जर्नलिस्ट ने अरमान को पाठ ना पढाने की सवाल दी। तो वहीं चौथी जर्नलिस्ट ने कृतिका से सवाल किए। मीडिया ने अरमान के साथ ही कृतिका से भी तीखे सवाल पूछ उन्होंने कृतिका को कहा कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है। बता दें कि मीडिया इंटरव्यू के बाद कृतिका मलिक फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X