कृतिका-अरमान की शादी पर पायल मलिक ने खूब कोसा, बोलीं- सबसे बड़ी गलती.. सबसे बड़ा दर्द.. दूसरी औरत..

Payal Malik On Polygamy: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी दो शादियों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अच्छा गेम खेल रहे हैं। अरमान ने इस शो में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में एंट्री ली थी। लेकिन अब उनकी पहली पत्नी पायल को शो से बाहर कर दिया गया है और अबउन्हें लगातार इंटरव्यू देते देखा जा रहा है।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पायल मलिक ने अरमान की कानूनी पत्नी होने और उनके धर्म बदलने को लेकर भी बात की है। बता दे कि शो में एंट्री लेने के बाद तीनों को सेलिब्रिटीज और दर्शकों द्वारा काफ़ी बुरा भला कहां गया और पॉलिगामी को प्रमोट करने के भी आरोप लगाए गए। लेकिन अब पायल ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह कभी भी पॉलिगामी को सपोर्ट नहीं करते हैं।
इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान पायल ने कहा कि "हमारे फैंस को बहुत अच्छे से पता है कि हमने कभी भी पॉलिगामी को सपोर्ट नहीं किया। व्लॉग से लेकर किसी भी इंटरव्यू में हमने इसका कोई प्रमोशन नहीं किया। मैं यह मानती हूं कि अरमान ने जो गलती की है भारत में किसी भी पुरुष को ऐसा नहीं करना चाहिए।"
पायल ने आगे कहा कि "हमने अपनी शादी को बनाए रखने के लिए बहुत कुछ किया और मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा कर सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि एक महिला के लिए इससे बड़ा दर्द कुछ और हो ही नहीं सकता है कि उसका पति किसी दूसरी महिला को घर पर ले आए। कोई भी महिला इसको सहन नहीं कर सकती है।"
इसी के अलावा पायल ने अरमान मलिक के धर्म बदलने को लेकर भी बात की। दरअसल कई बार ऐसी अफवाह सामने आई थी दूसरी शादी करने के लिए अरमान ने इस्लाम धर्म कुबूल किया क्योंकि हिंदू विवाह अधिनियम में सिर्फ एक शादी की जा सकती है। इस पर भी पायल मलिक ने जवाब दिया है।
पायल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अरमान की कानूनी पत्नी हूं। कृतिका और अरमान की शादी कानूनी तौर पर नहीं हुई। लेकिन मुझे जितना पता है कि अगर पहली पत्नी को अपने पति की दूसरी शादी से कोई समस्या नहीं है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications