BB OTT 3: पायल-कृतिका के बाद वड़ा पाव गर्ल पर अरमान मलिक की नजरें, गुपचुप करते दिखे ऐसे इशारे

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Vada Pav Girl: यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में पहुंच चुके हैं। जहां तीनों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल भी मचा हुआ है। दरअसल आपको बता दें कि अरमान मलिक और बिग बॉस के मेकर्स को सोशल मीडिया पर दो पत्नियां रखने को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस शो की लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने भी आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अरमान मलिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बैठी हुई है। जहां चंद्रिका की नोज पिन की लोग तारीफ कर रहे थे।
लेकिन इस वीडियो के दौरान अरमान मलिक लगातार चंद्रिका दीक्षित को देखे जा रहे थे। इसके बाद चंद्रिका ने भी अरमान से सवाल किया कि मैंने आपसे कुछ पूछा था। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और कुछ लोगों का तो कहना है कि अरमान मलिक को यहीं पर तीसरी पत्नी मिल जाएगी।
वायरल हो रहे अरमान मलिक के इस वीडियो पर लगातार लोग भी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे भी इसके हाथ से वडा पाव बनाना है। एक अन्य यूजर लिखता है कि अब तो लगता है बिग बॉस देखना ही पड़ेगा। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि एक हफ्ता और फिर तीसरी पत्नी भी कंफर्म है।


Click it and Unblock the Notifications