..................... BIGG BOSS OTT 3: armaan malik badly speak on vishal panday father-iska baap aya tha us din fans angry - Hindi Filmibeat

BB OTT 3- अरमान मलिक ने विशाल पांडे के पिता पर निकाली भड़ास, बोले- इसका बाप आया था बकवास करके...

armaan malik

BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने के बाद भी अरमान मलिक अपना खेल खेलकर किसी ना किसी वजह से एविक्ट होने से बच जाते हैं। इन दिनों घर में अरमान मलिक और रणवीर शौरी मिलकर खेल खेलते नजर आ रहे हैं। कभी घर में जमकर हंगामा होता है तो कभी अपना जगह बचाने के लिए कंटेस्टेंट अपने ही दोस्त के खिलाफ हो जाते हैं।

लवकेश ने खेला खेल...
इस बार घर में शिवानी, लवकेश कटारिया और विशाल पांडे नॉमिनेट है। वहीं अब बिग बॉस ने तीनों को ही टास्क दिया है अपनी जगह सुरक्षित करने का। ऐसे में लवकेश ने शो में बने रहने के लिए विशाल पांडे का एक पुराना स्टेटमेंट अरमान के सामने रखा कि उस दिन जब कृतिका जिम कर रही थीं तब विशाल ने कहा था कि भइया भाग्यशाली हैं।

अरमान मलिक ने गुस्से में कही ये बात...
लवकेश की इस बात को सुन अरमान मलिक को फिर से गुस्सा आ गया है। हाल ही में अरमान मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक विशाल पांडे और उनके पिता पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। अरमान मलिक कहते हैं कि 'उस दिन इसका बाप आया था। कैमरे पर बकवास करके गया है कि मेरा बेटा दूध का धुला है। आज लवकेश ने दोबारा यह बात बोली कि विशाल यह बोल रहा था।'

शिवानी ने भी चली चाल
वहीं पास खड़ी शिवानी यह बातें सुनती हैं और कहती हैं कि विशाल ने यह भी बोला था कि अरमान नहीं बचते तो सही रहता। मुझे बहुत गम हो रहा है। इस पर अरमान कहते हैं कि होने दे गम मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे है। एक यूजर ने कहा विशाल के दोस्त ही उसके साथ नहीं हैं तो वहीं दूसरे ने कहा अरमान थोड़ा तमीज से बोलो सबके पिता रिस्पेक्टेड होते है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कितना ज्यादा बदतमीज है अरमान। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद हेट कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X