Bigg Boss Ott 3: अरमान और कृतिका का टूटा दिल बोले- मुझे ट्रॉफी नहीं जीतनी है, भगवान न करे की...

Bigg Boss Ott 3

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की डेट नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे खेल और भी कठिन होता जा रहा है। बता दें कि बिग बॉस के हालिया एपिसोड में घर वालों की मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फेंस रखी गई थी। इस दौरान मीडिया ने घरवालों से एक-एक करके सवाल पूछना शुरू किया, लेकिन अधिकतर सवाल अरमान और कृतिका से किए गए। इस दौरान उनके पर्सनल मुद्दों को भी उठाया गया।

मीडिया के सवालों को सुन अरमान मलिक और कृतिका मलिक टूट गए। अरमान इन सवालों के जवाबों को सुन कहते हैं कि मुझे बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीतनी है। वहीं कृतिका भी फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

दरअसल अरमान कृतिका से कहते हैं कि- 'मैं ये शो नहीं जीतना चाहता हूं गोलू...भगवान ना करे की मैं ये शो जीतूं। मैं अब जीतना नहीं चाहता हूं। जीतने के बाद फिर यह हो जाएगा कि ये समाज में मैसेज देना चाहता है ? या प्रमोट करना चाहता है। एक ऐसा आदमी शो जीत गया जो ऐसा है वैसा है।' अरमान की बातें सुन कृतिका कहती हैं कि हम लोगों की सोच नहीं बदल सकते छोड़ो। इसपर अरमान कृतिका से कहते हैं कि मैं थक चुका हूं। मैं तो कह रहा हूं कि कल मुझे नॉमिनेट करो मैं घर जाऊंगा।

अरमान आगे कहते हैं कि जब कोई टास्क होगा तो मैं पीछे ही रह जाऊंगा। तब जाकर नॉमिनेट हो जाऊंगा। हमें ही सुनाया जा रहा है बार-बार। अब कोई टास्क आए तो नॉमिनेट कर देना मुझे गोलू। इसपर कृतिका कहती हैं कि ठीक है। अरमान कहते हैं कि नहीं रहना है मुझे बिग बॉस की कोई ट्रॉफी नहीं चाहिए। मैं फिनाले में भी नहीं जाना चाहता। बहुत बुरा लग रहा है। मैं रोकर नहीं दिखा सकता। इसके बाद अरमान सो जाते हैं और कृतिका बाहर आकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X