BIGG BOSS OTT 3 के सेट पर ये क्या कह गए अनिल कपूर, बोले- सलमान खान को सफल बनाने के पीछे बिग बॉस का हाथ है...

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ ही अपने अंदाज और अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर को रियलिटी शोज़ में कम ही देखा गया है, लेकिन फिलहाल तो 67 साल की उम्र में अनिल कपूर सलमान खान की जगह लेने जा रहे हैं। जी हां, अनिल कपूर मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 होस्ट करने जा रहे हैं। वहीं सेट से उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां वह खुद को सलमान खान के रिप्लेसमेंट को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान की कामयाबी के पीछे बिग बॉस का हाथ
अनिल कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अनिल कपूर कहते हैं कि मैंने सलमान खान को रिप्लेस नहीं किया है। सलमान खान को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता है। इसके आगे अनिल कपूर कहते हैं कि- अनिल कपूर को भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर कहते हैं कि सलमान खान की सक्सेस और करियर में बिग बॉस का बहुत बड़ा हाथ है। यही कारण है कि उनकी फिल्में इतनी कामयाब हुई हैं। क्योंकि वह समझता है लोगों को।

वो 10 लोगों से मिलता है...
मैं उसके टच में हूं। कुछ ऐसे हैं जिनकी मेंटल प्रॉब्लम होगी ये होगी वो प्रॉब्लम होगी। तो मुझे कुछ बात समझ में आई। इधर मैं 2 4 फिल्में करता हूं एसी रूम में बैठकर किसी से मुलाकात नहीं होती है। वहीं वो 10 लोगों से मिलता है। भले ही इस शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हों, लेकिन फैन्स अभी भी सलमान खान को मिस कर रहे हैं।

फेमस वड़ा पाव गर्ल शो में आएंगी नजर
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की पहली कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील हो गया है। बता दें कि फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी बिग बॉस में नजर आने जा रही हैं। हाल ही में उनकी झलके देखने को मिली है। चंद्रिका दीक्षित इस शो में आने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। वह इस शो के जरिए से अपना स्ट्रगल लोगों को दिखाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X