BIGG BOSS OTT 3: दीपक चौरसिया के बाद अब इन 2 कंटेस्टेंट को लगा झटका, बीच शो से हुए बाहर...

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। हर कोई शो के नए अपडेट जानने के लिए बेताब रहता है। कभी घर में जमकर हंगामा होता है तो कभी रोमांस होता नजर आता है। बता दें कि इस बार का वीकेंड का वार कंटेस्टेंट्स पर काफी भारी पड़ा है। अनिल कपूर कंटेस्टेंट पर नाराज होते नजर आए। वहीं इस बार वीकेंड पर एलविश यादव और फैजल शेख भी पहुंचे थे। उन्होंने तो शो में आते ही गेम बदल दिया। बता दें इस वीकेंड का वार कंटेस्टेंट के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं था।
दीपक चौरसिया के बाद हुआ डबल एलिमिनेशन
दीपक चौरसिया के घर से निकलने के बाद यह किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी डबल एलिमिनेशन हो जाएगा। जी हां, द खबरी और बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले अदनान शेख को शो से बाहर कर दिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि अदनान शेख शो में जाने से पहले गेम बदलने की बात कर रहे थे वह एक हफ्ते भी घर में टिक नहीं पाए और घर से बेघर हो गए।
अदनान और सना को देखना पड़ा घर के बाहर का रास्ता
लेकिन सिर्फ अदनान शेख ही नहीं सना सुल्तान भी एविक्ट हो गई हैं। अनिल कपूर सना सुल्तान को लंबे समय से उनकी परफॉर्मेंस को लेकर टोकते आए हैं, लेकिन इस बार सना को घर के बाहर का रास्ता देखने पड़ा है। बता दें कि दोनों के निकलने के बाद यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक ने कहा अदनान शेख तो फुसकी बॉम्ब निकले। तो वहीं दूसरे ने सना पर निशाना साधा। यूजर ने कहा सना खुद से परफॉर्म नहीं कर रही थीं।
बिग बॉस ओटीटी 3 में ये हो सकते हैं टॉप 3 कंटेस्टेंट - एल्विश यादव
हाल ही में एल्विश यादव ने टॉप 3 कंटेस्टेंट का खुलासा किया है। एल्विश ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस बार शो कौन जीत सकता है। एल्विश करते हैं कि इस बार टॉप 3 में लवकेश कटारिया, सना मकबूल और विशाल पांडे को रखा है। वह कहते हैं कि मैं टॉप 3 में इनको देख रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications











