Bigg Boss OTT 2 के शो का ताज अपने नाम कर गए एल्विश, वाइल्ड कार्ड में आकर शो जीतने वाले बने पहले कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 2 Winner: देश का मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले हो चुका है और इस शो को अपने कब्जे में कर चुके हैं एल्विश यादव। यूट्यूबर ने अपने आप में ही एक इतिहास रच दिया है, उनकी सोशल मीडिया पर जो फैन फॉलोइंग है, उसने ही उन्हें आज विनर बनाकर खड़ा कर दिया है।
एल्विश यादव एक फेसम यूट्यूबर हैं और उन्होंने जब से शो में एंट्री ली थी, तभी से उनका नाम रोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता था। एल्विश को शुरू से ही जनता का खूब प्यार मिला और इसी प्यार का नतीजा है कि वो शो के विनर बनकर उभरे हैं। एल्विश के आने से पहले अभिषेक को शो का विनर माना जा रहा था लेकिन एल्विश के आने के बाद तो जैसे हवा का रुख ही बदल गया।
एल्विश यादव एक फेमस YouTube कंटेंट क्रिएटर हैं जो शॉर्ट फिल्म बनाते हैं। एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एलविश यादव' के नाम से। उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वह वीडियो बनाने के लिए पहले चैनल का उपयोग करते हैं, जबकि दूसरे पर, वह अपने फैंस के साथ अपने रोजमर्रा के अपडेट शेयर करते हैं।
25 वर्षीय एल्विश अपना नॉन प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन 'एलविश यादव फाउंडेशन' भी चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वह 'सिस्टम क्लोदिंग' के मालिक भी हैं। वह गुरुग्राम के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 2016 में यूट्यूबिंग शुरू की और दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया मिलने लगी। वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए। फरवरी 2018 तक उनके 10 लाख से ज्यादा यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हो गए और 2019 तक उनके चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए।
कुछ महीने पहले, एल्विश तब चर्चा में थे जब मार्च 2023 में गुरुग्राम में जी20 प्रोग्राम एरिया से दो लोगों द्वारा फूलों के बर्तन चुराने का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि वायरल वीडियो में दिख रही कार और एल्विश ने राजस्थान रैली में जो रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल किया था, उसका भी वही रजिस्ट्रेशन नंबर था। हालांकि, लेकिन एल्विश ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि कार उनकी नहीं है और सभी से उनके बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications