बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव कोटा ग्रामीण पुलिस की हिरासत में! नोएडा पुलिस से हुआ संपर्क

Elvish Yadav

Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव इन दिनों रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप के चलते लागातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया गया। बाद में नोएडा पुलिस से बात-चीत करके छोड़ा दिया है।

राजस्थान के कोटा से हिरासत में एल्विश-

एल्विश यादव को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है कि, राजस्थान के कोटा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रुकवाया जिसमें एल्विश यादव के होने की जानकारी मिली।

इसके बाद कोटा ग्रामीण पुलिस ने नोएडा पुलिस को भी एल्विश के हिरासत में लिए जाने की सूचना दी वहीं पुलिस ने एल्विश के मुदकमे में वांटेड होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद एल्विश यादव को छोड़ा गया।

सांपो का जहर सप्लाई करने का एल्विश पर केस-

दो दिन पहले ही खबर आई थी कि यूट्यूबर एल्विश यादव पर व पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 के थाने में शिकायत दर्ज की गई है और 5 दूसरे लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस सबके बाद खुद एल्विश ने सफाई भी दी थी। सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों से खुद को अलग किया था। उन्होंने इसे किसी की साजिश बताया है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

आपको बता दे, एल्विश यादव को पकड़ने के लिए बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था ने एक जाल बिछाया था। उनकी तरफ से फोन करके रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने को कहा गया था, जिसके बाद किसी राहुल यादव का नंबर मिला था।

Read more about: bigg boss ott elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X