Bigg Boss OTT 2: घर में छिड़ी अभिषेक और अविनाथ के बीच जंग, बीच में आए एल्विश यादव

Bigg Boss OTT 2: रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती है। घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया और विवादित देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक टास्क की वजह से अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान के बीच लड़ाई हो गई। इसकी वजह से घर का माहौल काफी गर्म हो गया।
दरअसल बात ऐसी है कि, टिकट टू फिनाले जीतने के बाद अभिषेक मल्हान को कैप्टन बनाया गया है। वह इस सीजन के आखिरी कैप्टन और पहले फाइनलिस्ट हैं। तो ऐसे में घर में प्रीमियम राशन आने के लिए सभी को टास्क करना था।
बेबिका, मनीषा और जिया तो टास्क कर लेते हैं, लेकिन जब अविनाश की बारी आती है, तो वह मना कर देते हैं। अविनाश को बार-बार समझाने के बाद भी वह टास्क नहीं करते, जिसकी वजह से अभिषेक का उनसे झगड़ा हो जाता है।
वह अविनाश को बुद्धिहीन और बहुत कुछ कह देते हैं। अविनाश और अभिषेक के बीच राशन को लेकर बात चलती है। अविनाश कहते हैं कि क्या राशन-राशन लगा रखा है। 8 दिन नॉर्मल खाना खा लेंगे, दाल-चावल खा लेंगे। क्या बकर-बकर लगा रखा है।
इस बीच मनीषा रानी भी बीच में कूद पड़ती हैं। वह भी अविनाश को राशन के लिए फटकारती हैं। इसके बाद अभिषेक, मनीषा की ओर इशारा कर अविनाश को कहते हैं, ''वह उम्र में तुमसे छोटी है, लेकिन अकल में बढ़ी है।'' इतना सुनते ही अविनाश का पारा चढ़ जाता है।
अभिषेक यहीं नहीं रुकते। वह कहते हैं कि अविनाश एक तो गलत हैं, उपर से अकड़ भी दिखा रहे हैं। वह अविनाश को बुद्धिहीन व्यक्ति बताते हैं। इस लड़ाई में एल्विश भी बीच में बोलते हैं। वह अविनाश को कहते हैं कि यार कर देते न आप काम, राशन सही से आता।
इसके बाद भी अविनाश राशन को लेकर चुप नहीं होते। इस बीच वह मजाक में एल्विश के गालों पर हल्का सा थप्पड़ मार देते हैं। अविनाश की बात सुनकर एल्विश कहते हैं कि कपड़े भी क्यों पहनकर रखे हैं। इन्हें भी उतार दो न। तो इस तरह से फिलहाल घर का माहौल काफी गर्माया हुआ है और लग रहा है कि यह लड़ाई लंबी जाने वाली है। बैसे इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











