..................... Bigg Boss OTT 2 Update rift between Abhishek Malhan and Elvish Yadav near finale - Hindi Filmibeat

एक ट्रॉफी के लालच ने खड़ी कर दी जिगरी दोस्तों के बीच नफरत की दीवार, पीठ पीछे एक-दूसरे को दे रहे गालियां

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT 2' इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। यह शो का आखिरी हफ्ता है और फिनाले को बस चंद ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे फिनाले के दिन नजदीक आ रहे हैं, घर में मौजूद सदस्यों के बीच भी कलेश बढ़ते जा रहे हैं।

शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले एल्विश यादव ने शो में आकर रौनक बढ़ा दी है। उनके बयान और वन लाइनर्स लोगों को खूब भा रहे हैं और यही वजह है कि एल्विश आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं लेकिन इन सबके अलावा एल्विश अभिषेक मल्हान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में हैं।

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की दोस्ती को लोगों ने खूब प्यार दिया है। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूजे के साथ खड़े हुए नजर आए हैं। लेकिन जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है। एल्विश और अभिषेक की दोस्ती में भी दरार पड़ने लगी है। अभिषेक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मनीषा से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें लगता है कि एल्विश का घर में कॉन्ट्रीब्यूश जीरो है।

इस वीडियो में आगे अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि फूल बरसें या कुछ भी, जीतेंगे तो हम ही। इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि अभिषेक को लगता है कि एल्विश का घर में कोई योगदान नहीं है! क्या कॉम्पटीशन से दोनों दोस्तों के बीच दरार आ जाएगी?

एल्विश को भी लगने लगा है कि अब अभिषेक का बिहेव उससे अलग सा हो गया है और उसने उसका साथ छोड़ दिया है। एल्विश ने हाल ही में बेबिका से अपने दिल की बात कही और अभिषेक के बारे में बताया। बेबिका भी एल्विश को अभिषेक के खिलाफ भड़काती हुई नजर आई और कहा कि उसके दो चेहरे हैं। बेबिका कहती है कि जब वो देखता है कि लोग बात बना रहे हैं तो वो बात पलट देता है। इस पर एल्विश कहते हैं कि हम इन चीजों पर तो गौर नहीं करते चेहरे-वेहरे पर।

इसके अलावा अभिषेक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एल्विश से कहते नजर आ रहे हैं कि जबसे उन्होंने घर में कदम रखा है तब से उनके नाम की निगेटिव पब्लिसिटी शुरू हो गई है। आपने पता नहीं क्या किया है या आपकी टीम ने पता नहीं क्या किया है। ये सुनकर एल्विश हैरान हो जाते हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X