Bigg Boss OTT 2: ये हसीना 'बिग बॉस' के मेकर्स से वसूल रही मोटी रकम, एक दिन का ले रही 45 हजार रुपए

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' दूसरे हफ्ते में है और लोकप्रिय रियलिटी शो धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। शो में कई तीखी बहसें देखने को मिल रही हैं और प्रतियोगी घर में जगह सुरक्षित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहने की जरूरत नहीं है कि बीबी हाउस में टिके रहने के लिए यह एक कठिन लड़ाई होगी।

जैसे-जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो नए ट्विस्ट और टर्न के साथ आ रहा है, कंटेस्टेंट खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कॉम्पटीशन करते नजर आ रहे हैं। इसके बीच इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कंटेस्टेंट कौन है।

अविनाश सचदेव से लेकर आकांक्षा पुरी तक, कई नाम अपनी लोकप्रियता की वजह से शो के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट के रूप में चर्चा में थे। लेकिन खबर है कि पूजा भट्ट ही शो की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली प्रतियोगी हैं। सिनेफ्री में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी जर्नी के लिए हर रोज 45 हजार रुपये चार्ज कर रही हैं।

बता दें, पूजा भट्ट शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक बनकर उभरी हैं और वह घर में अपनी मजबूत राय से ध्यान खींच रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि पूजा को हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ बहस करते हुए देखा गया था, जिसमें उन्होंने उनसे विक्टिम कार्ड छोड़ने के लिए कहा था।

इसके अलावा पूजा भट्ट की अभिषेक मलहान यानी फुकरा इंसान के साथ भी पहले दिन से नहीं बन रही है। यही नहीं, वो पलक पुरसवानी के साथ भी झगड़ चुकी हैं। इसके अलावा वो जिया शंकर के साथ भी बहस का हिस्सा बन चुकी हैं। पूजा भट्ट जबसे घर में गई हैं, तभी से वो अपनी निजी जिंदगी के कई खुलासे भी कर चुकी हैं और जब बात आती है लड़ने की तो वो खुलकर लड़ती हुई भी नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss ott 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X