..................... Bigg Boss OTT 2 Update love blooming between abhishek malhan and jiya shankar video is here - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2: जिसके लिए दिल में नफरत लेकर घर में घुसा था फुकरा इंसान, हमबिस्तर होते ही उसी से लगा बैठा दिल

bigg boss

Bigg Boss OTT 2 Update: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT' को लेकर इन दिनों काफी शोर है। एल्विश यादव की एंट्री ने घर के अंदर हड़कंप मचा कर रख दिया है। एक कंटेस्टेंट जिसकी मौजूदगी ने पूरे देश को हैरान करके रख दिया है, वो अभिषेक मल्हान। अपनी समझदारी से वो काफी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

अभिषेक और जिया की जोड़ी

बिग बॉस OTT में अभिषेक ना सिर्फ अपने रवैये बल्कि अपने लव एंगल की वजह से भी सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर की नजदीकियां इन दिनों एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ कुछ ज्यादा ही बढ़ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और हाल ही में तो दोनों को अपने दिली की बात कहते हुए भी देखा गया था। इस वीडियो में अभिषेक को काफी शर्माते हुए भी देखा गया।

जिया से फीलिंग्स बता रहे हैं अभिषेक

जो वीडियो सामने आया है, उसमें जिया और अभिषेक एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। जिया पूछती हैं तो क्या कोई फीलिंग्स हैं? तो इस पर अभिषेक कहते हैं कि मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि सब मजाक है और मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि कहीं कुछ है। पता नहीं बड़ा कन्फ्यूजिंग सा है यह सब। इस पर जिया कहती हैं कि मेरा टैग ले लिया तूने।

यह भी पढ़ें- हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड, हॉटनेस के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल

अभिषेक को देखकर खुश होती हैं जिया

जिया अपनी बात रखते हुए आगे कहती हैं कि तेरे साथ एक अलग वाली खुशी होती है, बटरफ्लाई वाली और यह बात सुनकर अभिषेक शर्माने लग जाते हैं। जिया कहती हैं कि अगर तुझे कोई फीलिंग्स नहीं है तो तू थोड़े ही सोचेगा उस बारे में। इस पर अभिषेक कहते हैं कि जो हो रहा है, जैसे हो रहा है मैं क्यों नहीं सोचूंगा उस बारे में। मेरे घरवाले तो सोच रहे होंगे कि इसका तो रिश्ता हो गया बाहर।

बेबिका की भविष्यवाणी

अभिषेक और जिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिया और अभिषेक को साथ में देखकर फैंस भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। आपको बता दें, जिया और अभिषेक के रिश्ते को लेकर बेबिका ने भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि जिया अभिषेक को डॉमिनेट करके उनसे शादी कर लेंगी। इनका ये रिश्ता बिग बॉस के बाद भी चलेगा।

Read more about: bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X